नासिक के द्वारका सर्कल में भारी वाहनों की एंट्री बंद! अंडरपास के रिटेनिंग वॉल निर्माण शुरू का काम तेज
Nashik Dwarka Circle Underpass: नासिक के द्वारका सर्कल पर 300 मीटर अंडरपास निर्माण तेज, रिटेनिंग वॉल का काम जारी। ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Nashik Dwarka Circle Traffic Updates: नासिक शहर के अत्यंत व्यस्त द्वारका सर्कल क्षेत्र में प्रस्तावित 300 मीटन लंबे भूमिगत वाहन मार्ग (अंडरपास परियोजना के कार्य को गति मिल गई है यातायात जाम कम करने और सिग्नल-मुक्त मार्ग तैयार करने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अमल में लाया जा रहा है। 31 जनवरी की रात इस कार की औपचारिक शुरुआत की गई थी औन अब रिटेनिंग वॉल के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
रिटेनिंग वॉल और खुदाई का चरण परियोजना के प्रारंभिक चरण में पिछले सप्ताह बोडके बिल्डिंग के सामने सड़क पर खुदाई की गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। बोडके प्लाजा की ओर बनने वाली रिटेनिंग वॉल की लंबा लगभग 240 मीटर होगी। इसके बाव खरबंदा पार्क की ओर 225 मीटर लंब ढलानयुक्त दीवार बनाई जाएगी। अंडरपास की संरचना के अनुसार दीवार की ऊंचा क्रमशः कम होती जाएगी ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू रहे।
प्रथम चरण और निर्माण की स्थिति
पहले चरण में द्वारका सर्कल क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के पोल नंबर 103 और 104 के बीच का भाग तथा पुणे रोड पर द्वारका सिग्नल से लगभग 100 मीटर तक का काम हाथ में लिया गय है। यातायात पूरी तरह बाधित न हो, इसके लिपा कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। वर्तमाना में बोडके बिल्डिंग के पास मजबूत कंक्रीट की दीवाने तैयार की जा रही है, जिसके पूरा होते ही अगली हिस्से की खुदाई शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
चिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अकोला में 79 नए पुलिस सिपाहियों की नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के हाथों हुआ नियुक्ति पत्र वितरण
प्रोजेक्ट का संक्षिप्त विवरण
कुल लंबाईः 300 मीटर भूमिगत मार्ग। दीवार की लंबाई: 240 मीटर (बोडके प्लाजा) और 225 मीटर (खरबंदा पार्क)। प्रमुख उद्देश्यः सिग्नल-मुक्त द्वारका और जाम से मुक्ति। वर्तमान स्थितिः रिटेनिंग वॉल का निर्माण जारी।
ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग
निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला रखा गया है, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
आगामी कुछ दिनों में निर्माण कार्य की व्यापकता को देखते हुए इस सर्कल पर यातायात पूरी तरह बंद किए जाने की संभावना है। हालांकि वाहन चालकों को अभी असुविधा हो रही है, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद द्वारका का सिग्नल इतिहास बन जाएगा।
