कुंभ से पहले नासिक में 8 लेन सड़क की तैयारी, 290 करोड़ का प्रस्ताव; ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद
Nashik Traffic Congestion: सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में नासिक मनपा ने द्वारका से नासिकरोड तक 8 लेन सड़क का 290 करोड़ का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा है, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Nashik Kumbh Preparation News: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर नासिक के द्वारका सर्कल पर अंडरपास को मंजूरी मिलने के बाद, अब प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है। द्वारका से नासिकरोड़ तक के 8 किलोमीटर लंबे मार्ग को 8 लेन बनाने की योजना तैयार की गई है।
नासिक मनपा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 290 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, इस नए प्रस्ताव ने पूर्व में मंजूर फ्लाईओवर और प्रस्तावित ‘मेट्रो नियो’ परियोजना के भविष्य पर संकट के बादल खड़ा कर दिए हैं। द्वारका चौक शहर का सबसे व्यस्त जंक्शन है, जहाँ मुंबई-आगरा और नासिक-पुणे जैसे दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग मिलते हैं।
नासिकरोड, सिन्नर और शिर्डी की ओर जाने वाले वाहनों की भारी भीड़ के कारण द्वारका से दत्तमंदिर सिग्नल के बीच चौबीसों घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए चार साल पहले भारतमाला परियोजना के तहत फ्लाईओवर मंजूर हुआ था, लेकिन तकनीकी कारणों से काम शुरू नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
फ्लाईओवर और मेट्रो पर संशय के बादल
पहले इस मार्ग पर मेट्रो नियो परियोजना के कारण डबल-डेकर पुल (नीचे सड़क, ऊपर मेट्रो) बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन मेढी नियों प्रोजेक्ट के ठंडे बस्ते में जाने और अब मनपा द्वारा 8 लेन सड़क का प्रस्ताव भेजने से फ्लाईओवर और मेट्रो दोनों ही लगभग रद्द माने जा रहे हैं, प्रशासन अब फ्लाईओवर बनाने के बजाय सड़क की चौड़ाई बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रहा है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा चुनाव: 859 में से सिर्फ 52 ने दिया खर्च विवरण, नोटिस भेजे जाएंगे; प्रशासन सख्त
मनपा द्वारा भेजा गया यह प्रस्ताव फिलहाल सड़क विकास निगम के पास लंबित है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां फ्लाईओवर की घोषणा की थी, लेकिन स्थानीय जरूरतों को देखते हुए अब चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि सड़क आठ लेन की होती है, तो बोधलेनगर, गांधीनगर, उपनगर और नेहरूनगर जैसे क्षेत्रों के निवासियों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी।
