नासिक में भूमि व गौण खनिज राजस्व वसूली तेज, 477 करोड़ का लक्ष्य; विभाग एक्टिव

Nashik District Revenue: नासिक जिले में भूमि व गौण खनिज राजस्व वसूली के लिए गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। 477 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले दिसंबर अंत तक 174 करोड़ की वसूली हो चुकी है।
Land and minor mineral revenue collection accelerates in Nashik; target set at ₹477 crore; department is actively working towards it
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Land Revenue Collection: नासिक जमीन और गौण का लक्ष्य पूरा करने के लिए नासिक जिले खनिज (माइनर मिनरल) राजस्व वसूली के राजस्व विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए विभाग ने कुल 477 करोड़ 75 लाख 68 हजार का विशाल लक्ष्य रखा है।

दिसंबर के अंत तक जिले में कुल 174 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हो चुका है। हालांकि, नगर परिषद और महानगरपालिका चुनाव शुरू होने के कारण राजस्व विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे वसूली की रफ्तार पर आंशिक असर पड़ा है।

जिले में राजस्व संग्रह को दो मुख्य भागों में बांटा गया हैः भूमि राजस्व 227 करोड़ 75 लाख 68 हजार के लक्ष्य में से अब तक 64 करोड़ 92 लाख 34 हजार की रिकवरी हुई है, जो कुल लक्ष्य का 28.51 प्रतिशत है।

गौण खनिज 250 करोड़ के लक्ष्य में से 109 करोड़ 4 लाख 36 हजार की वसूली हो चुकी है, जो कि 43.62 प्रतिशत है। दोनों को मिलाकर अब तक कुल 36.41 प्रतिशत राजस्व वसूला जा चुका है।

सबडिवीजन के अनुसार राजस्व की स्थिति

नासिक जिले के विभिन्न सबडिवीजन में अब तक की रिकवरी की स्थिति (लाखों में) इस प्रकार है

सबडिवीजन कुल लक्ष्य वसूली प्रतिशत (%)
दिंडोरी 3,939.63 2,518.61 63.93%
निफाड़ 6,620.99 2,808.59 42.42%
नासिक 18,982.13 4,317.00 22.74%
येवला 4,034.63 1,350.50 33.47%
कलवन 654.53 33.16%
इगतपुरी–त्र्यंबकेश्वर 4,329.06 1,403.84 32.43%
चांदवड़ 32.85%
मालेगांव 33.00%
बागलाण 24.61%

दिंडोरी सबडिवीजनः यहाँ सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई है।

मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का संकल्प

तहसीलदार आबासाहेब तांबे के मार्गदर्शन में जिले की 15 तहसीलों में जमीन और गौण खनिज वसूली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा उन्होंने बताया कि चुनाव की व्यस्तता के बावजूद राजस्व विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रशासन को विश्वास है कि चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शेष बचे तीन महीनों में वसूली की गति बढ़ाकर मार्च के अंत तक तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल कर लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com