जिल्हा अस्पताल में सीटी स्कैन बंद; सांसद नाराज, सांसद राजाभाऊ वाजे का सिविल सर्जन को पत्र
CT Scan Service Closed: नासिक जिला शासकीय अस्पताल में पिछले 10 से 15 दिनों से सीटी स्कैन मशीन बंद होने के कारण हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Government Hospital Nashik (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Nashik District Hospital: नासिक जिला शासकीय अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन पिछले 10 से 15 दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीण, सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने जिला शल्य चिकित्सक को एक सख्त पत्र भेजकर सीटी स्कैन सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू करने की मांग की है। जिला अस्पताल उत्तर महाराष्ट्र के हजारों मरीजों के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन सीटी स्कैन मशीन बंद होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त, मस्तिष्क संबंधी बीमारियों और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
सांसद वाजे ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें ऐसी शिकायतें भी मिली हैं कि कुछ मरीजों को सीटी स्कैन के लिए जबरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में भेजा जा रहा है। निजी केंद्रों में सीटी स्कैन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि इस अव्यवस्था के कारण आम जनता तक मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के सरकारी उद्देश्य को ही ठेस पहुंच रही है।
सेवा तत्काल शुरू करने की मांग
सांसद वाजे ने मांग की है कि सीटी स्कैन मशीन इतने लंबे समय तक बंद रहने के कारणों, उसकी मरम्मत की प्रक्रिया में हुई देरी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित एजेंसी की विस्तृत जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो वरिष्ठ स्तर पर इस मुद्दे को उठाकर आगे की आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
प्रतिक्रिया
सांसद राजाभाऊ वाजे ने कहा कि गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा तुरंत बहाल कर मरीजों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
