नासिक से सामाजिक सुधार की नई शुरुआत, अंतरजातीय विवाह को मान्यता, सामाजिक बहिष्कार पर रोक
Nashik Caste Panchayat Dissolved: चित्रकथी समाज की जात पंचायत भंग करने का ऐतिहासिक निर्णय। अंतरजातीय विवाह को मान्यता देते हुए सामाजिक बहिष्कार व दंड-फौत की प्रथा समाप्त करने का प्रस्ताव हुआ पारित।
- Written By: अंकिता पटेल
Caste Panchayat Dissolved ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Social Reform Movement: नासिक महाराष्ट्र में जात पंचायतों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को नासिक में राज्य की चित्रकथी समाज की जात पंचायत को औपचारिक रूप से भंग करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
यह निर्णय महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के ‘जातपंचायत मुट्टीमाटी अभियान’ तथा भटका शोषित समुदाय संघर्ष संघटना के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ।
राज्यभर से आए चित्रकथी समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से जात पंचायत भंग करने का प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही अंतरजातीय विवाह को मान्यता देने और किसी भी कारण से सामाजिक बहिष्कार या आर्थिक दंड (दंड-फौत) लगाने की प्रथा पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: अमृत आहार योजना की रसोइयों को 5 माह से नहीं मिला मानधन, महिलाओं में रोष
Loan App Scam: ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, नागपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
गोंदिया नगर परिषद के स्कूलों में भारी गिरावट, 14 सरकारी स्कूलों में बचे सिर्फ 750 छात्र, 3 स्कूल बंद होने की क
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
कुप्रथा पर हमेशा के लिए लगा विराम
इस निर्णय से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें वर्षों से समाज से बाहर रखा गया था। कार्यक्रम में एक ऐसी महिला भी मौजूद थी, जिसे अंतरजातीय विवाह के कारण पिछले पांच वर्षों से अपने मायके और समाज में प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
जात पंचायत भंग होने के बाद अब वह अगले सप्ताह अपने भाई के विवाह समारोह में शामिल हो सकेगी। इस ऐतिहासिक बदलाव पर उसने और समाज के अन्य पीड़ित परिवारों ने खुशी व्यक्त की।
हुतात्मा स्मारक में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुई, उपस्थित लोगों ने पारंपरिक समानांतर न्याय प्रणालो के बजाय देश की संवैधानिक न्याय प्रक्रिया को स्वीकार करने की शपथ ली।
समाज के सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया गया। विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरे ने इस पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जात पंचायत संविधान के विरुद्ध एक है। एक और जात पंचायत के भंग होने से लोकतंत्र मजबूत होगा। हम सभी संबंधित लोगों का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं।
– राज्य कार्यवाह, जातपंचायत मुट्टीमाटी अभियान, कृष्णा चांदगुडे
हम अंनिस के जातपंचायत मुट्टीमाटी अभियान का समर्थन कर रहे है। इसलिए हमने ये प्रगतिशील निर्णय लिए हैं। आने वाले समय में समाज जागरूकता के कार्य संयुक्त रूप से करेंगे।
– चित्रकथी समाज, पदाधिकारी, जगदीश चित्रकथी
निर्णय की मुख्य बातें
जात पंचायतः तत्काल प्रभाव से भग की गई।
विवाह: अंतरजातीय विवाह को स्वीकार किया गया। बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध, दंड आर्थिक दंड और सामाजिक बहिष्कार की प्रथा समाप्त।
न्याय: विवादों के लिए कानूनी और संवैधानिक मार्ग अपनाने का संकल्प।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा की आमसभा में हंगामा, ठेका नियुक्तियां रद्द, स्थानीय युवाओं को मिलेगा मौका, महापौर का सख्त रुख
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का प्रस्तावना भाषण कृष्णा चांदगुडे ने किया। इस अवसर पर जगदीश चित्रकथी, कोमल वर्दे, मनीषा अटक, प्रवीण शिंदे, गणेश चित्रकथी, विनोद शिंदे और अनिस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
