कांग्रेस ने खो दिया दिमागी संतुलन! AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर भड़के CM फडणवीस, बोले- तुरंत मांगें माफी
Devendra Fadnavis AI Summit: एआई समिट में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भड़के सीएम देवेंद्र फडणवीस। प्रदर्शन को बताया 'भारत विरोधी' और वैश्विक मंच पर देश को शर्मिंदा करने की साजिश।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS)
Bharat Mandapam ruckus: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के एक समूह द्वारा केंद्र सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किए गए बिना शर्ट वाले विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस प्रदर्शन को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “यह बेहद शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी इतनी नीचे गिर गई है। आज भारत मंडपम में उन्होंने जो किया, वह उनकी भारत विरोधी हरकतों का उदाहरण है, जो अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं और वे एक बार फिर बेनकाब हो गए हैं। यह दुनिया के सामने भारत के तकनीकी नेतृत्व के ऐतिहासिक क्षण को बाधित करने की एक सुनियोजित और व्यवस्थित साजिश थी। यह बेहद शर्मनाक है।”
कांग्रेस का दिमारी संतुलन हुआ खराब – फडणवीस
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यूथ कांग्रेस ने देश को बदनाम किया है। पूरी दुनिया में AI समिट की चर्चा हो रही है। मैं इस विरोध की निंदा करता हूं। कांग्रेस पार्टी अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है, और उन्हें यह भी नहीं दिख रहा कि देश के भले के लिए क्या है।”
सम्बंधित ख़बरें
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
#WATCH | Mumbai | On protest by the Indian Youth Congress at the India AI Impact Summit, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, “…The Youth Congress has defamed the nation. There is a discussion all over the world of the AI Summit…I condemn this protest…The Congress party… pic.twitter.com/Bk3VcNL4H4 — ANI (@ANI) February 21, 2026
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, “हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, क्योंकि यह भारत के नाम और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की गंभीर कोशिश है।”
AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले बावनकुले
राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा एआई समिट में अव्यवस्था फैलाने और भारत की छवि खराब करने की एक सोची-समझी कोशिश थी, जो बेहद निंदनीय और शर्मनाक है और इससे भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।
उन्होंने कहा, “यह केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमारे देश के सम्मान का सीधा अपमान है। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस और राहुल गांधी के गैर-जिम्मेदार और दिशाहीन नेतृत्व को उजागर कर दिया है।”
मंत्री बावनकुले ने कहा कि जब दुनिया भर के नेता और तकनीकी विशेषज्ञ भारत की सराहना कर रहे हैं, तब कांग्रेस ने कथित रूप से देश की छवि खराब करने की कोशिश की है, जिसे आलोचक राष्ट्रीय हित के खिलाफ बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें – गोली मारो पर जमीन नहीं देंगे…शक्तिपीठ के खिलाफ उग्र हुए किसान, छावनी बना परभणी का सहजपुर गांव!
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस अब एआई (एंटी इंडिया) बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से विकसित भारत के निर्माण में बाधा डालने और अव्यवस्था पैदा करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि देश लगातार प्रगति कर रहा है।
कांग्रेस का व्यवहार असभ्य – मुंबई भाजपा अध्यक्ष
मुंबई भाजपा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया गया यह कदम बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस भारत की प्रगति को सहन नहीं कर पा रही है, इसलिए उसने इस तरह की हरकतों के जरिए अपनी राष्ट्र विरोधी मानसिकता दिखाई है। कांग्रेस पार्टी का व्यवहार असभ्य और बेहद निंदनीय है।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा करना न केवल लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि देश की प्रगति और युवाओं के भविष्य के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
