Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक: गोपनीय रखने की कोशिश नाकाम, 62 एकड़ जमीन की फाइलें गायब, राजस्व विभाग में हड़कंप

Nashik Land Case: नासिक में 62 एकड़ की करोड़ों की जमीन से जुड़ी अहम फाइलें गायब होने से हड़कंप मच गया। सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 21, 2026 | 09:12 AM

62 एकड़ जमीन की फाइलें गायब ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Revenue Department: नासिक त्र्यंबक रोड स्थित पुलिस अकादमी के सामने हजारों करोड़ रुपये मूल्य की 62 एकड़ जमीन से संबंधित संचिकाएं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाली फाइलें गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

इस प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है और पूरे तंत्र ने इस जानकारी को गोपनीय रखने का प्रयास किया, जो अब सार्वजनिक हो चुका है।

बेशकीमती जमीन और कानूनी विवाद

नासिक तहसील कार्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी स्वप्निल अहिरे की शिकायत पर सरकारवाड़ा पुलिस ने धारा 305 (ई) के तहत मामला दर्ज किया है।  यह मामला नासिक शिवार के सर्वे नंबर 750, 751 और 755 की कुल 62 एकड़ जमीन से जुड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

राज्यसभा में 6 सीट हमारी…सीएम फडणवीस ने किया बड़ा दावा, 1 सीट से विपक्ष को करना होगा संतोष!

छत्रपति संभाजीनगर: 18 साल बाद जागा संग्रहालय विस्तार, शिवजयंती पर बड़ा निर्णय, संग्रहालय उन्नयन को मिली रफ्तार

‘पार्टी चलाने योग्य नहीं राहुल गांधी’, AI समिट में कांग्रेस का हंगामा देख भड़के श्रीकांत शिंदे, विपक्ष को घेरा

छत्रपति संभाजीनगर जल परियोजना पर अदालत की फटकार, कमियां दूर करो फिर शुरू करो सप्लाई

इस जमीन पर शहर के एक नामी बिल्डर को हाउसिंग सोसायटी ने दावा किया था, जिसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद यह जमीन राजस्व विभाग के कब्जे में आ गई थी।

आरटीआई से खुला फाइलों का राज

यह जमीन दिगंबर त्रिलोकचंद अहिरवार और उनके भाइयों के पास ‘कुळ कब्जा वहिवाट’ के रूप में थी। अहिरवार परिवार ने जब तहसीलदार कार्यालय से इन मामलों की संचिकाएं और कब्जा रसीदें मांगी, तो प्रशासन ने फाइलों के उपलब्ध न होने की बात कही।

सूचना का अधिकार के तहत भी जब फाइलें नहीं मिलों, तब जाकर यह स्पष्ट हुआ कि महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए गए हैं। इसी आधार पर अब पुलिस जांच शुरू की गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय या चोरों का अड्डा ?

प्रशासनिक मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर नागरिको में भारी आक्रोश है। कुछ दिन पहले ही परिसर से रेत तस्करी में जब्त किया गया एक ट्रक चोरी हो गया था और अब जमीन की फाइले गायच होने से हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: 18 साल बाद जागा संग्रहालय विस्तार, शिवजयंती पर बड़ा निर्णय, संग्रहालय उन्नयन को मिली रफ्तार

चर्चा है कि इस जमीन घोटाले में किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ हो सकता है, जिसने अपनी गर्दन बचाने के लिए रिकॉर्ड रूम से सबूत ही मिटा दिए।

गायब फाइलों का विवरण

जमीन का क्षेत्रफल 62 एकड़, सर्वे नंबर: 750, 751 और 755 (नासिक शिवार), प्रस्ताव क्रमांक 51/15 से 65/15 तक की 6 फाइलें। पुलिस थानाः भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा 305 (ई)

Nashik 62 acre land files missing police academy govt wada case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2026 | 09:12 AM

Topics:  

  • high level investigation
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.