मीटर से इनकार, मनमाना किराया: नासिक CBS बस स्टैंड पर रिक्शा चालकों की लूट; यात्रियों से वसूली
Nashik CBS Bus Stand Issue: नासिक के CBS बस स्टैंड पर रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें। मीटर से इनकार व ऑनलाइन सेवाओं का विरोध यात्रियों के लिए परेशानी बन रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Urban Transport Problem ( Source: Social Media )
Nashik Urban Transport Problem: नासिक शहर के मध्यवर्ती बस स्टैंड (सीबीएस) परिसर में ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों की खुलेआम आर्थिक लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
पुणे और अन्य शहरों से नासिक आने वाले यात्रियों को सीबीएस पर उतरने के बाद आगे के सफर के लिए रिक्शे का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन यहां चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
कर रहे मनमानी वसूली यात्रियों की शिकायतों के अनुसार, यहां के रिक्शा चालक मीटर के अनुसार किराया लेने से साफ इनकार कर देते हैं। घंटों इंतजार कराने के बाद वे यात्रियों को अपनी शर्तों पर यात्रा करने के लिए मजबूर करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं 42 डिग्री तपिश, तो कहीं आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! जाने आपके शहर में कैसा मौसम होगा?
Watermelon Death Case: डॉ. पालवे का खुलासा, जिंक फॉस्फाइड की दुर्गंध इसकी पहचान, फिर कैसे हुआ हादसा?
बंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा
‘AIMIM है नई मुस्लिम लीग!’ निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार
विशेष रूप से रात के समय यह लूट और बढ़ जाती है, जहां विकल्प न होने के कारण यात्रियों को मजबूरन दोगुना तिगुना किराया देना पड़ता है। सीबीएस परिसर में ओला और उबर जैसी ऑनलाइन सेवाओं का स्थानीय रिक्शा चालकों द्वारा तीव्र विरोध किया जा रहा है, ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और डराने-धमकाने की घटनाएं आम हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:-सत्ता समीकरण साफ, नासिक मनपा प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा; नासिकरोड में शिवसेना की भूमिका
यदि कोई दूसरा रिक्शा चालक नियमों के तहत कम किराए में सेवा देना चाहता है, तो स्थानीय चालक उसे डराकर यात्रियों को जबरन अपने रिक्शा में बिठा लेते हैं और अन्य चालकों से क्सूली भी करते हैं।
यात्री परेशान, कार्रवाई की मांग
यात्रियों का गंभीर आरोप है कि सीबीएस पर कई रिक्शा बालक नशेडु और शराबी है, जिससे सुरक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि कई रिक्शा चालक केवल उन यात्रियों की तलाश में रहते हैं जिन्हें रुकने के लिए ‘लॉज’ की आवश्यकता होती है। लॉज मालिकों से मिलने वाले मोटे कमीशन के लालच में ये चालक अन्य रिक्शा वालों से विवाद करते हैं और यात्रियों को गुमराह करते है।
