Maharashtra Weather: कहीं 42 डिग्री तपिश, तो कहीं आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! जाने आपके शहर में कैसा मौसम होगा?
Maharashtra Weather Today: आज, 9 मई के लिए मौसम विभाग ने 23 जिलों में अलर्ट जारी किया है। यवतमाल और चंद्रपुर में भारी आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, तटीय इलाकों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (एआई फोटो)
Maharashtra Weather Update: मई का महीना शुरू होते ही महाराष्ट्र के मौसम में रोंगटे खड़े कर देने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य के नागरिक इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं एक तरफ आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ अचानक दस्तक देने वाली बेमौसम बारिश। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 9 मई 2026 के लिए बेहद महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है, जिसमें राज्य के 23 जिलों को अलग-अलग श्रेणियों में अलर्ट पर रखा गया है।
दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट
विदर्भ के दो प्रमुख जिलों यवतमाल और चंद्रपुर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि यहाँ गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। ऐसी स्थिति में पेड़ों के गिरने और बिजली के खंभों को नुकसान पहुँचने का डर बना रहता है।
Hot and humid conditions very likely to prevail in isolated pockets over Konkan-Goa.
जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपया https://t.co/jw7yrf9chD भेट घ्या. pic.twitter.com/YbGsJWEbWO — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) May 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Watermelon Death Case: डॉ. पालवे का खुलासा, जिंक फॉस्फाइड की दुर्गंध इसकी पहचान, फिर कैसे हुआ हादसा?
बंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा
‘AIMIM है नई मुस्लिम लीग!’ निदा खान की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया का सबसे बड़ा प्रहार
नागपुर में सौतेले बेटे ने माँ को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर पति बोला, इज्जत बचाओ, चुप रहो
21 जिलों में येलो अलर्ट
राज्य के 21 अन्य जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। कोंकण बेल्ट के जिले जैसे पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भीषण गर्मी के साथ उमस (Humid) बनी रहेगी। समुद्र तटीय इलाकों में हवा में नमी अधिक होने के कारण नागरिकों को बेचैनी महसूस हो सकती है। पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के शेष हिस्सों (जैसे अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा, वाशिम, सोलापुर, लातूर आदि) में दोपहर या शाम के समय बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहाँ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में तापमान का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है। वाशिम 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इसके बाद ब्रह्मपुरी (41.3°C), मालेगांव (41.0°C) और वर्धा (40.9°C) का नंबर आता है। परभणी और अकोला में भी तापमान 40.1°C दर्ज किया गया, जिससे लू के हालात बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: डर, ड्रग्स और दाऊद, क्यों दूसरी जेल जाना चाहता है अंतरराष्ट्रीय तस्कर? सलीम डोला के वकील का बड़ा दावा
सावधानी और सुझाव
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय सीधी धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। वहीं, विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखें, क्योंकि अचानक आने वाली बारिश और तेज हवाएं फसल को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं।
