Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक मनपा चुनाव: भाजपा के 32 टिकट दावेदारों ने ली शपथ, मंदिर में फोड़ा नारियल, लिया ये संकल्प

Nashik Municipal Election: नासिक में भाजपा के 32 टिकट दावेदारों ने मंदिर में शपथ ली कि टिकट किसी को भी मिले, पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं करेंगे। भाजपा इच्छुकों ने मंदिर में प्रचार का नारियल भी फोड़ा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 24, 2025 | 09:48 PM

भाजपा टिकट दावेदार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Unity Oath: महानगरपालिका चुनाव का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। हालाँकि अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नाशिकरोड क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 21 में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां टिकट की आस लगाए 32 दावेदारों ने एकजुट होकर शपथ ली कि टिकट चाहे किसी को भी मिले, वे पार्टी के विरुद्ध बगावत नहीं करेंगे।

बुधवार 24 दिसंबर को प्रभाग 21 के सभी भाजपा इच्छुकों ने नाशिकरोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर में एकत्रित होकर देवी के साक्षी में प्रचार का नारियल फोड़ा। प्रभाग में भाजपा से टिकट मांगने वालों की संख्या 32 है, जबकि नियमतः केवल 4 लोगों को ही उम्मीदवारी मिल सकती है। ऐसे में अंतर्कलह और बगावत की संभावना को भांपते हुए इच्छुक उम्मीदवार संतोष मंडलेचा ने पहल की और सभी को एक सामूहिक शपथ दिलाई।

‘स्वयं के लिए नहीं, पार्टी के लिए करेंगे काम’ :

शपथ के दौरान सभी दावेदारों ने संकल्प लिया कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर कमल के निशान को जिताने के लिए काम करेंगे। मंडलेचा ने कहा, दावेदार भले ही 32 हों, लेकिन टिकट केवल 4 को ही मिलेगा। जिसे भी टिकट मिले, शेष सभी लोग तन, मन और धन से उसके लिए काम करें और बगावत का रास्ता न चुनें।

उपस्थित अन्य दावेदारों ने भी देवी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर इस शपथ का समर्थन किया और नगर निगम पर भाजपा का झंडा फहराने का वादा किया। राजनीतिक गलियारों में इस ‘सामूहिक शपथ’ की चर्चा जोरों पर है।

यह भी पढ़ें – ‘…मानो रूस-यूक्रेन का गठबंधन हो,’ उद्धव-राज की गठजोड़ पर फडणवीस का तंज, बोले- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

इच्छुक उम्मीदवार संतोष मंडलेचा क्या बोले?

पार्टी द्वारा केवल 4 लोगों को ही टिकट दिया जाएगा। इस पहल के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि अन्य सभी इच्छुक उम्मीदवार उन 4 विजेताओं की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएं। हमें स्वयं के लिए नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता के लिए काम करना होगा। यह शपथ किसी योजना के तहत नहीं, बल्कि सभी की भावनाओं को ध्यान में रखकर ली गई है।

Nashik bjp 32 ticket aspirants oath no rebellion ward 21

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 09:48 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

उद्धव-राज का साथ नहीं आया काम, UBT जिला प्रमुख ने छोड़ी शिवसेना, पत्नी और नाना संग थामा BJP का हाथ

2

‘…मानो रूस-यूक्रेन का गठबंधन हो,’ उद्धव-राज की गठजोड़ पर फडणवीस का तंज, बोले- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

3

BMC चुनाव से पहले बवाल! ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, खोले सभी राज

4

ठाणे वोटर लिस्ट में 85,000 फर्जी नाम? चुनाव में धांधली के बड़े संकेत, आयुक्त ने खुद कबूला…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.