Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC चुनाव से पहले बवाल! ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, खोले सभी राज

BMC Election 2026: एकनाथ शिंदे ने ठाकरे बंधुओं पर आरोप लगाया कि वे मुंबई के विकास नहीं, सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं। बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा बयान सामने आया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 24, 2025 | 08:59 PM

एकनाथ शिंदे और ठाकरे बंधु (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thackeray Brothers Alliance: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आरोप लगाया कि ठाकरे बंधु केवल सत्ता के लिए एक साथ आए हैं और मुंबई के विकास के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले बुधवार को गठबंधन की घोषणा की।

प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चचेरे भाइयों की प्रेसवार्ता में विकास का कोई जिक्र नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘(शिवसेना के संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटकने वालों को पिछले साल के विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में सबक सिखाया गया है।”

सत्ता हासिल करना एजेंडा

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करके जून 2022 में पार्टी को विभाजित करने वाले शिंदे ने कहा, ‘‘उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इन लोगों ने मराठी भाषी लोगों को मुंबई से बाहर निकाल दिया। विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों ने दिखा दिया है कि कौन सी शिवसेना नकली है और कौन सी असली।” उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर विकास परियोजनाओं को बाधित करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें – जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर

क्या बोले थे राज ठाकरे?

राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का अगला मेयर गठबंधन का मराठी मानुष होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह गठबंधन मुंबई और महाराष्ट्र की पहचान की रक्षा के लिए बनाया गया है। हम मुंबई को बांटने या इसे महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को विफल करने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने मराठी मानुष से एकजुट रहने और दबाव का विरोध करने का आग्रह किया।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को बचाने के लिए गठबंधन आवश्यक था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरोह चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों को डराने के लिए घूम रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Eknath shinde attack thackeray brothers bmc election mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • BMC Elections
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे वोटर लिस्ट में 85,000 फर्जी नाम? चुनाव में धांधली के बड़े संकेत, आयुक्त ने खुद कबूला…

2

बड़ा बदलाव! महाराष्ट्र के नगर परिषद-नगर पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा ये अधिकार, जानिए क्या बदलेगा?

3

नगर निकाय चुनाव: प्रचार खत्म होते ही टीवी, अखबार और डिजिटल विज्ञापनों पर पूरी रोक, जानें नए नियम

4

कहीं मुंह नहीं दिखा पाएंगे…उद्धव-राज की जोड़ी पर परिणय फुके ने दी चेतावनी! बोले- इसलिए आए साथ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.