- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Baba Ashok Kharat Sit Investigation Update Sexual Exploitation Case
अशोक खरात का SIT के सामने सरेंडर? 10 घंटे की पूछताछ में नहीं खुले होंठ! अब जब्त होगी संपत्ति
Ashok Kharat Case: नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात पर SIT का शिकंजा कस गया है। 10 घंटे की कड़ी पूछताछ और सीन रिक्रिएशन के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानिए बाबा का काला चिट्ठा।
- Written By: आकाश मसने

अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat SIT Interrogation: नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल विशेष जांच दल (SIT) उसकी गहन पूछताछ कर रहा है। शनिवार को एसआईटी ने अशोक खरात से करीब 10 घंटे तक सख्ती से पूछताछ की, इस दौरान उसके चुप हो जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। पूछताछ के दौरान एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सातपुते ने जब उससे कई अहम सवाल किए, तो वह जवाब नहीं दे सका। बताया जा रहा है कि वह उनके सामने सिर झुकाकर खामोश खड़ा रहा।
कार्यालय की लगातार तलाशी, सीन रिक्रिएशन
एसआईटी ने शनिवार को नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित खरात के कार्यालय की लगातार तीसरे दिन तलाशी ली। इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को घटनास्थल पर ले जाकर स्पॉट पंचनामा किया गया और सीन रिक्रिएशन भी किया गया। इस दौरान एसआईटी ने यह जांचा कि खरात और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आपस में मेल खाते हैं या नहीं।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर भी ध्यान दिया। जैसे-खरात के केबिन के बाहर एक समय में कितने लोग इंतजार करते थे, एक व्यक्ति के अंदर जाने के बाद दूसरे को कितना समय लगता था, और अंदर जाने के बाद वह महिलाओं या पुरुषों के साथ क्या करता था। इन सभी सवालों के जवाब पीड़ित महिलाओं से लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: मोटरसाइकिल पर सवार कपल को रोका, युवक के सामने युवती संग किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
क्या भाजपा और पटेल के दबाव में झुके जय पवार? सुनील तटकरे ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस टालने का असली सच
चंद्रपुर मनपा में ‘टेंडर टेररिज्म’ का आरोप, पूर्व आयुक्त के कार्यकाल की जांच के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर में अमानवीयता: 32 वर्षीय युवक को अगवा कर खेत में ले गए हमलावर, गुप्तांग काटकर सड़क पर फेंका
यह भी पढ़ें:- 12000 करोड़ का साम्राज्य, फिर 2BHK में रहने को क्यों हुआ मजबूर? जानिए गुमनामी में मरे बिजनेस टायकून की कहानी
‘सिर्फ कैश’ लेने की रणनीति का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक खरात अपने पास आने वाले लोगों से हमेशा नकद पैसे ही लेता था। वह चेक या ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करता था। इसी नकद लेनदेन के जरिए उसने बड़ा आर्थिक नेटवर्क खड़ा किया। नेवासा के एक व्यापारी को नकली अंगूठी और आभूषण बेचते समय भी उसने चेक लेने से इनकार कर नकद भुगतान लिया था। इसके अलावा, जमीन और अन्य संपत्तियां दूसरों के नाम पर खरीदकर खुद को छिपाने की कोशिश करता था। ऐसे में उसकी कुल संपत्ति का सही आंकलन करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
Nashik baba ashok kharat sit investigation update sexual exploitation case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जैकब डफी नहीं, 25 साल का ये भारतीय खिलाड़ी है RCB का असली गेम चेंजर; पूर्व कप्तान ने खोल दिया बड़ा राज
Mar 29, 2026 | 04:55 PMअमरावती: मोटरसाइकिल पर सवार कपल को रोका, युवक के सामने युवती संग किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार
Mar 29, 2026 | 04:50 PM‘धुरंधर’ के बाद अब ‘महाकाली’ में छाएंगे अक्षय खन्ना, शुक्राचार्य बनकर दिखाएंगे नया अवतार
Mar 29, 2026 | 04:43 PMक्या भाजपा और पटेल के दबाव में झुके जय पवार? सुनील तटकरे ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस टालने का असली सच
Mar 29, 2026 | 04:36 PMचंद्रपुर मनपा में ‘टेंडर टेररिज्म’ का आरोप, पूर्व आयुक्त के कार्यकाल की जांच के आदेश
Mar 29, 2026 | 04:33 PMसरकारी जमीन पर रहने वालों को मिलेंगे हक के पट्टे, अब कोई नहीं रहेगा बेघर: बावनकुले
Mar 29, 2026 | 04:27 PMछत्रपति संभाजीनगर में अमानवीयता: 32 वर्षीय युवक को अगवा कर खेत में ले गए हमलावर, गुप्तांग काटकर सड़क पर फेंका
Mar 29, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM










