‘धुरंधर’ के बाद अब ‘महाकाली’ में छाएंगे अक्षय खन्ना, शुक्राचार्य बनकर दिखाएंगे नया अवतार

Akshaye Khanna Film: अक्षय खन्ना फिल्म महाकाली से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें वह शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। प्रशांत वर्मा यूनिवर्स की इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
Akshaye Khanna Mahakali Telugu Debut Shukracharya Role Release Date
‘महाकाली’ में छाएंगे अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Akshaye Khanna Mahakali: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर प्रशांत वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म महाकाली से उनका पहला लुक शेयर किया। इस तस्वीर में अक्षय खन्ना ‘शुक्राचार्य’ के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना हिंदू पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार काफी जटिल और प्रभावशाली माना जाता है, जिसमें बुद्धिमत्ता, शक्ति और रणनीति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। ऐसे में अक्षय खन्ना का यह रोल उनके करियर के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है।

प्रशांत वर्मा ने किया खास अंदाज में विश

प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने अक्षय को ‘सच्चा अभिनेता’ बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को किसी शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है और दर्शकों को जल्द ही एक खास प्रोजेक्ट देखने को मिलेगा।

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है फिल्म

‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की शुरुआत 2024 में आई फिल्म हनुमान से हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद ‘जय हनुमान’ और ‘अधिरा’ जैसी फिल्में भी इस यूनिवर्स में शामिल होने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और इसमें भूमि शेट्टी महिला सुपरहीरो के रूप में नजर आएंगी। ‘महाकाली’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह अक्षय खन्ना की पहली तेलुगु फिल्म भी है, जिससे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

इक्का में भी दिखेंगे विलेन के रूप में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही इक्का में भी नजर आएंगे, जिसमें वह मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दीया मिर्जा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। कुल मिलाकर, ‘महाकाली’ के जरिए अक्षय खन्ना एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने वाले हैं, जो उनके करियर को एक नई दिशा दे सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com