खाड़ी युद्ध का असर: नासिक में ऑटो एलपीजी संकट गहराया, 16 दिनों में कीमत 54 से 100 रुपये
Nashik Auto LPG Crisis: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के असर से नासिक में ऑटो एलपीजी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। 16 दिनों में कीमत 54 से बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई, कई पंपों पर गैस खत्म।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik LPG Price Hike ( Source: Social Media )
Nashik LPG Price Hike: नासिक खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण ईंधन आयात पर गहरा असर पड़ा है, जिससे नासिक शहर में ऑटो एलपीजी का संकट और गहरा गया है। पिछले 16 दिनों में एलपीजी की कीमतों में प्रति लीटर 46 रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
शहर के अधिकांश पंपों पर गैस खत्म होने (आउट ऑफ स्टॉक) के कारण एलपीजी से चलने वाले वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे वाहन चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
युद्ध के चलते गैस की भारी किल्लत युद्ध की अनिश्चितता के चलते घरेलू एलपीजी के साथ-साथ वाहनों में इस्तेमाल होने बाली ऑटो एलपीजी की मांग वर्तमान में दोगुनी हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
मांग बढ़ने से कीमतों में लगातार उच्छाल देखा जा रहा है। 12 मार्च को जो एलपीजी 54 रुपये प्रति लीटर थी, उसकी कीमत शुक्रवार (28 मार्च) तक बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।
इतनी भारी वृद्धि के बावजूद मांग में कमी नहीं आई है, जिससे बाजार में गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। कंपनियों से आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के विभिन्न पंपों पर गैस उपलब्ध न होने के बोर्ड लगे नजर आए।
शहर में ऑटो गैस के नौ पंप
शहर में एलपीजी के लगभग नौ पंप है, लेकिन मांग और आपूर्ति में भारी अंतर के कारण तनाव बढ़ रहा है।
बढ़ी हुई कीमती और गैस की अनुपलब्धता के कारण वाहन चालकों में भारी रोष है।
स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि कई पंपों पर वाहन चालकों द्वारा कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें:-किताबों के साथ खेती भी: नासिक में ‘बाल किसानों’ का कमाल, आदिवासी छात्रों ने की जैविक खेती
ऑटो गैस की माग लगातार बढ़ रही है, जिसके मुकाबले आपूर्ति करना फिलहाल संभव नहीं है, कपनी से गैस की सप्लाई न होने के कारण शुक्रवार से पंप बंद करना पड़ा है।
स्टॉक खत्म होने की वजह से हमें वाहन चालकों के गुस्से और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं।
– नासिक, गो गैस पंप, काटे गली, प्रबंधक, विशाल बनसोडे
