समन्वय से बदली तस्वीर, नासिक के अंबड तलाठी कार्यालय का बदला रूप, अब नागरिकों को बेहतर सुविधा
Nashik Ambad Talathi Office: नासिक के अंबड तलाठी कार्यालय का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक और सुसज्जित बनाया गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Public Service Improvement( Source: Social Media )
Nashik Public Service Improvement: नासिक अंबड स्थित तलाठी कार्यालय का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के चलते यहां विकास कायों ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे कार्यालय अब आधुनिक और सुसज्जित स्वरूप में नजर आ रहा है।
स्थानीय विधायक सीमा हिरे के निरंतर प्रयास और तलाठी रेखा प्रशांत देवरे की पहल से इस कार्यालय में विभिन्न सुधार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।
पटवारी रेखा देवरे ने कार्यभार संभालने के बाद न केवल कार्यालयीन कामकाज को अधिक कार्यक्षम बनाया, बल्कि परिसर की मरम्मत और नवीनीकरण पर भी विशेष जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
पुराने ढरें को बदलते हुए कार्यालय में स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और नागरिकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के ठोस प्रयास किए गए हैं।
प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर करें काम
- इन प्रयासों को विधायक सीमा हिरे के हस्तक्षेप से और अधिक गति मिली।
- उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से लगातार फॉलो-अप कर इमारत की मरम्मत के कार्यों को मंजूरी दिलाई।
- इसके परिणामस्वरूप, लंबे समय से लंबित पड़े मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य रिकॉर्ड समय में पूरे हो सके।
- कार्यालय की जर्जर इमारत का नवीनीकरण कर उसे नया रूप दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-ग्रामीण विद्यार्थियों का सपना पूरा, नासिक जिला परिषद के 15 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली रवाना
- परिसर में अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए हाईमास्ट लाइटें और नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
- कार्यालय अब पहले से अधिक स्वच्छ और सुलभ हो गया है, जिससे यहां आने वाले सामान्य नागरिकों को सहूलियत हो रही है।
- अंबड तलाठी कार्यालय का यह कायाकल्प इस बात का सटीक उदाहरण है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें, तो सार्वजनिक सुविधाओं का स्तर कम समय में सुधारा जा सकता है।
