ग्रामीण विद्यार्थियों का सपना पूरा, नासिक जिला परिषद के 15 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली रवाना

Nashik Zilla Parishad Students: नासिक जिला परिषद की स्पेलिंग बी व मैथ्स बी प्रतियोगिता के 15 विजेता विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली भेजा गया। छात्रों के लिए यह प्रेरणादायी अनुभव रहा।
Dreams Come True for Rural Students: 15 Students from Nashik Zilla Parishad Depart for Educational Tour to Delhi
Nashik Educational Tour Delhi ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik Educational Tour Delhi: नासिक जिला परिषद नासिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार की संकल्पना से जिला परिषद अध्यक्ष कप स्पर्धा के अंतर्गत आयोजित स्पेलिंग बी और मैथ्स बी प्रतियोगिता के विजेता कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु दिल्ली भेजा गया।

ज्ञानयात्री शैक्षणिक पहल इस अभिनव उपक्रम के माध्यम से यह भ्रमण शिक्षा अधिकारी साइलता सामलेटी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस यात्रा में स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 12 तथा मैथ्स बी प्रतियोगिता के 3 ऐसे कुल 15 विद्यार्थियों ने सहभाग लिया।

इस उपक्रम के लिए सांसद राजाभाऊ वाजे ने पहल करते हुए विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था अपने निवास स्थान पर कराई। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुई। विशेष रूप से नासिक (ओझर) से नई दिल्ली तक की हवाई यात्रा विद्यार्थियों का पहला अनुभव रहा।

आयरलैंड से आए पर्यटकों से साधा संवाद

  • इस अनुभव से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। यात्रा के पहले दिन विद्यार्थियों ने राजधानी के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का भ्रमण किया।
  • इसमें राजघाट, किसान घाट, इंडिया गेट तथा नेशनल वॉर मेमोरियल का समावेश था। यहां विद्यार्थियों ने देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • इसी दौरान आयरलैंड से आए पर्यटकों से संवाद करते हुए विद्यार्थियों ने अपने पहले हवाई सफर का अनुभव उत्साहपूर्वक साझा किया, जिससे उनके संवाद कौशल में भी वृद्धि हुई।

बजट की कार्रवाई देखने का मिला मौका

दूसरे दिन विद्यार्थियों ने भारतीय लोकतंत्र के केंद्र संसद भवन का दौरा किया और बजट सत्र की कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से देखी सांसद राजाभाऊ वाजे और सांसद भास्कर भगरे ने विद्यार्थियों को संसद भवन की विस्तृत जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने नए संसद भवन, संविधान भवन (पुराना संसद भवन) तथा सेंट्रल हॉल का भी अवलोकन किया, जहां भारतीय संविधान पर चर्चा कर उसे स्वीकार किया गया था।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, सांसद सुप्रिया सुले। सांसद डॉ. अमोल कोल्हे, सांसद नीलेश लंके, सांसद शोभाताई बच्छाव तथा सांसद स्मिता वाघ से विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष मुलाकात का अवसर मिला।

राष्ट्रपति भवन की वास्तुकला को भी जाना

विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को शासन व्यवस्था की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई, तीसरे दिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कर वहां की भव्य वास्तुकला और कार्यप्रणाली का अध्ययन किया, इसमें राष्ट्रपति निवास, दरवार हॉल, अशोका हॉल, बैंक्वेट हॉल तथा मार्बल हॉल का समावेश था, जिनकी विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

इसके बाद शास्त्री भवन में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंदराव पाटील से विद्यार्थियों ने मुलाकात की।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल शिक्षा में ही रहे बदलावों की जानकारी दी।

इस संवाद से विद्यार्थियों का शैक्षणिक दृष्टिकोण और व्यापक हुआ, पूरे भ्रमण के दौरान शिक्षिका दीपाली शेलार, शिक्षक देवेंद्र पाटील, मुख्यमंत्री फेलों विठ्ठल सोनूने तथा निजी सहायक सोमनाथ वाजे उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा के समन्वय की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com