नासिक एयरपोर्ट विस्तार से होगी शहर की ग्लोबल ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री ने नए टर्मिनल का किया भूमिपूजन
Nashik Industrial Growth: नासिक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और विस्तार से शहर की वैश्विक पहचान मजबूत होगी, साथ ही औद्योगिक विकास और कार्गो गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik international flights (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ozar Airport Terminal: नासिक इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (निमा) के अध्यक्ष आशीष नहार ने कहा है कि नासिक विमानतल के विस्तार से शहर की वैश्विक स्तर पर पहचान और ब्रांडिंग को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के औद्योगिक विकास को लेकर जो भरोसा जताया है, उसे उद्योग जगत निश्चित रूप से सार्थक सिद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि यह विस्तार निमा सहित विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।
मुंबई का भार कम करेगा नासिक
औद्योगिक विकास की दृष्टि से मुंबई और पुणे अब लगभग पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में नासिक भविष्य का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है। निमा द्वारा मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में ओझर विमानतल के विस्तार, मुंबई एयरपोर्ट का भार कम करने के लिए नासिक से ‘नाइट लैंडिंग’ की सुविधा शुरू करने और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए भव्य टर्मिनल भवन के निर्माण की मांग की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
Nashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद
औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
आशीष नहार ने प्रसन्नता व्यक्त की कि महाराष्ट्र बुनियादी ढांचा विकास निगम द्वारा ओझर विमानतल के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नासिक एयरपोर्ट कार्गो (माल ढुलाई) के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर है। नहार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं और यह परियोजना इसका सशक्त उदाहरण है।
ये भी पढ़े: परीक्षा पे चर्चा: संभाजीनगर के 2.16 लाख विद्यार्थी PM मोदी से जुड़े, तनावमुक्त परीक्षा का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान निमा अध्यक्ष आशीष नहार और उपाध्यक्ष तथा एविएशन कमेटी के अध्यक्ष मनीष रावल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नासिक से शीघ्र अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग भी दोहराई। कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यापार जगत की कई गणमान्य हस्तियां और एचएएल (HAL) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
