दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, कसारा से नासिक तक बढ़ेगी लोकल सेवा, मंत्री का आश्वासन
Mumbai Nashik Local: मुंबई और नासिक के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी। कसारा तक सीमित लोकल सेवा का विस्तार नासिक तक होगा, जिससे दूरी और समय दोनों में कमी आएगी।
- Written By: अंकिता पटेल
Mumbai Nashik Local ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Vande Bharat Model: मुंबई और नासिक के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कसारा तक सीमित रहने वाली मध्य रेलवे की लोकल सेवा का विस्तार अब जल्द ही नासिक तक किया जाएगा।
मंत्री गिरीश महाजन ने ‘नासिक सम्मान समारोह के दौरान इस सेवा को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। मुंबई-नासिक लोकल सेवा शुरू होने से लाखों दैनिक यात्रियों को लाभहोगा।
कसारा और मनमाड के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण के बाद मुंबई और नासिक के बीच की दूरी और समय, दोनों में कमी आएगी। रेलवे की योजना मुंबई-नासिक रूट पर लोकल के साथ-साथ ‘वंदे भारत’ की तर्ज पर तेज मेमू शटल सेवा चलाने की भी है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
131 किमी का नया ट्रैक
मनमाड और कसारा के बीच लगभग 131 किमी का मार्ग कवर किया जाएगा। इस चुनौतीपूर्ण मार्ग पर कुल 18 सुरंगें बनाई जाएंगी। वर्तमान में इस घाट क्षेत्र में लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ‘बैंकर’ इंजनों का उपयोग करना पड़ता है, लेकिन नया मार्ग तैयार होने के बाद ये तकनीकी बाधाएं दूर हो जाएंगी और रेल यातायात की गति बढ़ जाएगी।
ये होंगे नए स्टेशन
वर्तमान में लोकल सेवा केवल कसारा तक ही उपलब्ध है, कल्याण से नासिक रोड के बौच कसारा, इगतपुरी और देवलाली जैसे प्रमुख स्टेशन पहले से मौजूद हैं। लेकिन नए प्रोजेक्ट के तहत न्यू नासिक रोड, न्यू पाडली, वैतरणा नगर और चिंचल खखैरे ये चार नए स्टेशन बनाए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है।
कनेक्टिविटी में आएगा ‘सुपरफास्ट’ बदलाव
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मध्य रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को ‘मिशन मोड’ पर लिया है ताकि उत्तर महाराष्ट्र और मुंबई के बीच औद्योगिक और सामाजिक कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान की जा सके।
यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा
समय की बचतः लोकल और मेमू शटल से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
आर्थिक विकासः औद्योगिक क्षेत्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर विश्वविद्यालय 2026-27 बजट, अधिसभा में 359 करोड़ का बजट मंजूर, तकनीकी सुधार पर जोर
ईंधन की बचतः निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण और खर्च घटेगा।
सुविधाः एसी लोकल के कारण गर्मी और उमस भरे सफर से राहत मिलेगी।
