एक सीट और दो दावेदार! प्रियंका चतुर्वेदी या शरद पवार? राज्यसभा को लेकर महाविकास आघाड़ी में फंसा पेंच
Rajya Sabha Elections Maharashtra 2026: शरद पवार की उम्मीदवारी पर संजय राउत का बड़ा बयान। MVA में सीट शेयरिंग को लेकर छिड़ी जंग। प्रियंका चतुर्वेदी vs शरद पवार।
- Written By: प्रिया जैस
शरद पवार और प्रियंका चतुर्वेदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sharad Pawar vs Priyanka Chaturvedi: महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट पर विपक्षी उम्मीदवार की संभावनाओं के मद्देनजर महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में जारी खींचतान के बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अगर शरद पवार चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो विपक्षी गठबंधन को इस पर चर्चा करनी होगी। राकांपा (एसपी) प्रमुख पवार समेत सात सदस्यों का अप्रैल में राज्यसभा से कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विपक्षी एमवीए के मौजूदा संख्याबल के कारण वह संभवतः राज्यसभा में केवल एक उम्मीदवार भेज सकती है। पवार के साथ-साथ, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, राकांपा (एसपी) की फौजिया खान, आरपीआई (आठवले) के रामदास आठवले, भाजपा के भगवत कराड, कांग्रेस की रजनी पाटिल और राकांपा के धैर्यशील पाटिल का राज्यसभा कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त हो जायेगा।
आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी का दावा ठोका
यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में अपनी संख्या का हवाला देते हुए आगामी राज्यसभा चुनाव में एमवीए द्वारा जीती जा सकने वाली सीट पर अपनी पार्टी का दावा ठोंक दिया। ठाकरे ने कहा कि अगर आप आंकड़ों को देखें तो (राज्यसभा चुनाव की) यह सीट यूबीटी की है और एमवीए में निश्चित रूप से इस दिशा में बातचीत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, ECI ने जारी किया शेड्यूल, खरगे-पवार-देवेगौड़ा की सीट हुई खाली
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
नाशिक जिले के मालेगांव में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है और मैं पार्टी की नीति का पूरी तरह से पालन करता हूं। अगर शरद पवार चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो क्या होगा – यही एकमात्र सवाल हमारे सामने है। शिवसेना (यूबीटी) द्वारा जिसे भी उम्मीदवार नामित किया जाएगा, हम उसकी जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें – शिवाजी महाराज के पदचिह्नों पर चले टीपू सुल्तान? शाहू महाराज के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया उबाल
मैंने किसी का नाम नहीं लिया
संजय राउत ने कहा कि अगर शरद पवार खुद अपनी इच्छा जाहिर करते हैं तो हमें (एमवीए) इस पर चर्चा करनी होगी। मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया है।
आदित्य ठाकरे के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि राकांपा के दोनों गुटों के एक साथ आने की स्थिति में जटिलताओं से बचने के लिए प्रियंका चतुर्वेदी को एक और मौका दिया जाना चाहिए, राउत ने कहा कि ठाकरे एक वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र को उनके बयान पर विचार करना चाहिए।
मालेगांव के उपमहापौर कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगे होने को लेकर उठे विवाद से जुड़े सवाल पर, राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए 18वीं सदी के इस शासक का चुनिंदा रूप से इस्तेमाल कर रही है।
