Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वारकरियों के लिए नासिक एसटी का बड़ा तोहफा: पंढरपुर यात्रा के लिए 20 से 30 जुलाई तक चलेंगी 300 विशेष बसें

Nashik MSRTC ST Special Buses: आषाढ़ी एकादशी और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर नासिक एसटी विभाग 20 से 30 जुलाई तक पंढरपुर के लिए 300 विशेष बसें चलाएगा। जरूरत पड़ने पर सीधी बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 16, 2026 | 11:50 AM

आषाढ़ी एकादशी, पंढरपुर यात्रा, नासिक एसटी सेवा,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nashik ST Pandharpur Service: आषाढी एकादशी और गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर पंढरपुर जाने वाले लाखों वारकरियों और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) के नासिक विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने 20 जुलाई से 30 जुलाई तक 300 विशेष बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। नासिक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 300 अतिरिक्त बसों का नियोजन किया गया है।

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो मिलेगी सीधी एसटी बस

यह विशेष बस सेवा नासिक संभाग के प्रमुख तहसील केंद्रों से संचालित होगी। एसटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, तो वहां से पंढरपूर के लिए तुरंत ‘सीधी बस सेवा’ उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को कहीं भी भटकना न पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

खाते में 1500 आए या 3000 रुपए? लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है पूरी बात

Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं

मुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन

मातोश्री पर नासिक के पार्षदों की वफादारी का सम्मान; उद्धव बोले- कठिन दौर में भी पार्टी का साथ देने पर गर्व

एसटी श्रद्धालुओं के लिए अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे यात्रा के लिए नजदीकी बस डिपो या हेल्प डेस्क पर समय से संपर्क करें। भीड़भाड़ के समय धैर्य बनाए रखें और विभाग द्वारा अधिकृत बसों से ही यात्रा करें ताकि सुरक्षित तरीके से पंढरपूर पहुंचकर भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन किए जा सकें।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और विशेष हेल्प डेस्क

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है- सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए विशेष सहायता केंद्र और हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, यात्रियों की संख्या का आकलन कर डिपो स्तर पर सीधी बसें चलाने का निर्णय लिया जाएगा, सभी एसटी कर्मियों को यात्रा के दौरान पूर्ण अनुशासन, विनम्र व्यवहार और निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है। आषाढी एकादशी (25 जुलाई) और गुरुपूर्णिमा (29 जुलाई) के मुख्य पर्वो को देखते हुए बसों की संख्या में आवश्यकतानुसार बदलाव की संभावना भी बनी रहेगी।

बसों का तहसीलवार नियोजन

नासिक संभाग द्वारा कुल 300 बसों का विशेष नियोजन किया गया है। यदि किसी बस केंद्र पर यात्रियों की पर्याप्त संख्या होती है, तो वहां से पंढरपूर के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

केंद्र/तहसील 20 जुलाई 21 जुलाई 22 जुलाई 23 जुलाई 24 जुलाई 25 जुलाई 26 जुलाई 27 जुलाई 28 जुलाई
नासिक-1 2 5 10 10 5 4 4 4 0
नासिक-2 5 12 20 15 12 4 4 4 0
मालेगांव 4 7 15 15 15 4 4 4 0
मनमाड 1 2 8 9 8 1 1 1 0
सटाणा 2 5 15 15 10 2 2 2 0
सिन्नर 2 6 20 12 12 1 1 1 0
नांदगांव 1 5 10 10 8 1 1 1 0
इगतपुरी 1 4 10 6 6 1 1 1 0
लासलगांव 1 4 12 8 4 1 1 1 0
कलवण 2 6 15 10 10 2 3 3 0
पेठ 1 4 8 2 1 1 1 0 0
येवला 1 4 5 8 8 1 1 1 0
पिंपलगांव 1 4 5 9 5 1 1 1 0
संभागीय 2 4 6 8 1 4 5 0 0

 

Msrtc st special buses pandharpur ashadhi ekadashi guru purnima 2026 nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MSRTC Bus Stations
  • Nashik News
  • Public Transport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.