Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन

Lonavala Karjat Ghat: लोनावला-कर्जत घाट सेक्शन में भूस्खलन के 9 दिन बाद दूसरी रेल लाइन शुरू कर दी गई है। लातूर एक्सप्रेस का सफल परिचालन हुआ, जबकि डेक्कन क्वीन गुरुवार से बहाल होगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 16, 2026 | 11:44 AM

मुंबई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Pune Rail Line Restored: लोनावला-कर्जत घाट सेक्शन में रेल यातायात बहाल करने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। करीब नौ दिनों के अथक प्रयासों के बाद मध्य रेलवे ने मंगलवार रात दक्षिण-पूर्व डाउन यानी दूसरी रेल लाइन को यातायात के लिए खोल दिया। इस लाइन पर तीन मालगाड़ियों का सफल परीक्षण करने के बाद सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस पहली यात्री ट्रेन के रूप में रवाना हुई। इसके साथ ही घाट सेक्शन में अब दो रेल लाइनों पर यातायात शुरू हो गया है।

भूस्खलन से थीं प्रभावित वहीं गुरुवार से डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाएं भी फिर से बहाल कर दी जाएंगी। बता दें कि 6 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के बाद ठाकुरवाड़ी-मंकी हिल और मंकी हिल-खंडाला के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन होने से घाट सेक्शन की तीनों रेल लाइनें बंद हो गई थीं। इसके बाद 7 जुलाई को मध्य लाइन पर यातायात शुरू कर दिया

गया था। अब दूसरी लाइन भी चालू होने से रेल परिचालन को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अप यानी तीसरी लाइन पर मरम्मत कार्य अभी जारी है। इस लाइन के शुरू होने के बाद ही घाट सेक्शन में रेल यातायात पूरी क्षमता से संचालित हो सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं

मातोश्री पर नासिक के पार्षदों की वफादारी का सम्मान; उद्धव बोले- कठिन दौर में भी पार्टी का साथ देने पर गर्व

जिसे राम की फिक्र नहीं उसे आंदोलन से क्या फर्क पड़ेगा, सोनम वांगचुक के समर्थन में सरकार पर भड़के राज ठाकरे

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल

1,200 कर्मचारी युद्धस्तर पर कर रहे काम

तीसरी लाइन बहाल करने के लिए 1,200 से अधिक कर्मचारी पिछले दस दिनों से लगातार काम में जुटे हैं। मलबा हटाने, पटरियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए बोल्डर स्पेशल ट्रेन, यूनिमैट, डुओमैटिक मशीन, पोकलेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। कर्मचारियों की आवाजाही के लिए लेबर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में मलबे की अवैध डंपिंग पर BMC सख्त: ट्रकों में VTMS अनिवार्य, नियम तोड़ने पर 25,000 रुपये जुर्माना

डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर दौड़ेंगी

दूसरी रेल लाइन शुरू होने के बाद मध्य रेलवे ने गुरुवार से डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाएं भी फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई और पुणे के बीच रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

तीसरी लाइन पर युद्धस्तर पर जारी है मरम्मत कार्य

हालांकि अप दिशा की लोनावला-कर्जत घाट में तीसरी रेल लाइन पर अभी भी मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम जारी है। इस लाइन के चालू होने के बाद ही घाट सेक्शन में रेल यातायात पूरी क्षमता से संचालित किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तीसरी लाइन को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Lonavala mumbai karjat ghat railway line restored deccan queen latur express

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Lonavala
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.