आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के लिए पुणे से चलेंगी 430 स्पेशल बसें, 23-24 जुलाई को मिलेगी 24 घंटे लगातार सर्विस

Pune ST Bus News: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर जाने वाले भक्तों के लिए पुणे मंडल चलाएगा 430 विशेष बसें। 23 और 24 जुलाई को 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी; टिकट में रियायतें भी लागू।
MSRTC Pune division to deploy 430 special buses for Ashadhi Ekadashi pilgrims to Pandharpur. 24-hour service to run on peak days of July 23 and 24.
पुणे ST Bus (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Updated on

MSRTC Pandharpur Special Bus: आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए पंढरपुर जाने वाले लाखों वारकरियों और श्रद्धालुओं के लिए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) के पुणे मंडल ने विशेष भक्तिमय यात्रा की व्यवस्था की है। इस पावन तीर्थयात्रा के लिए पुणे मंडल से कुल 430 विशेष बसें श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित की जा रही हैं। इसमें पुणे मंडल की अपनी 330 बसों के साथ-साथ अमरावती और नागपुर मंडल से मंगवाई गई 100 अतिरिक्त बसें भी शामिल हैं।

21 से 26 जुलाई तक भक्तिमय सफर यह विशेष बस सेवा आगामी 21 से 26 जुलाई के बीच संचालित की जाएगी विठ्ठल भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य स्वारगेट बस स्थानक सहित पुणे जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों से इन बसों को रवाना किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि आषाढी एकादशी के मुख्य दिनों यानी 23 और 24 जुलाई को पंढरपुर के लिए 24 घंटे निरंतर बसें उपलब्ध रहेंगी, ताकि श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार किसी भी समय प्रभु के दर्शन के लिए प्रस्थान कर सकें।

इस पावन यात्रा को सुगम बनाने के लिए 'जिजाऊ' और नई 'परिवर्तन' श्रेणी की आरामदायक बसों को सेवा में लगाया गया है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान एसटी महामंडल द्वारा दी जाने वाली सभी वैध टिकट रियायतें भी लागू रहेंगी। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, छात्रों और अन्य पात्र लाभार्थियों को हमेशा की तरह छूट का लाभ मिलता रहेगा।

सुरक्षित यात्रा के लिए किए गए विशेष प्रबंध

भीड़ के सुचारू नियोजन के लिए स्वारगेट और अन्य प्रमुख केंद्रों पर विशेष अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस वर्ष आषाढी यात्रा के लिए पूरे महाराष्ट्र शहर से कुल 5,500 विशेष बसें चलाई जा रही है, ताकि हर कोने से आने वाले वारकरी सुरक्षित पंढरी पहुंच सकें।

पंढरपुर जाने वाले सभी यात्री बस सेवा का उठाएं सुखद लाभ

पुणे विभागीय यातायात अधिकारी कमलेश धनराले ने बाताया की पंढरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य बस सभी मुख्यालयों से कुल 430 विशेष बसें छोड़ी जा रही हैं। मेरी सभी विठ्ठल भक्तों से अपील है कि वे इस सुरक्षित और बस सेवा का सुखद लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को मंगलमय बनाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com