उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ने के लिए मिला 150 करोड़ का ऑफर, MP राजाभाऊ के पिता प्रकाश वाजे का सनसनीखेज खुलासा
Rajabhau Waje 150 Crore Offer: ऑपरेशन टाइगर की चर्चा के बीच नासिक से शिवसेना (UBT) सांसद राजाभाऊ वाजे के पिता ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनके बेटे को 150 करोड़ का प्रलोभन दिया गया था।
- Written By: आकाश मसने
सांसद राजभाऊ वाजे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Prakash Waje Claims 150 Crore Offer: महाराष्ट्र में चल रहे कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बीच नासिक से उद्धव ठाकरे गुट के सांसद राजाभाऊ वाजे के पिता प्रकाश वाजे ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे की पार्टी छाेड़ने के लिए उनके बेट के 150 करोड़ का ऑफर मिला था।
राजाभाऊ वाजे के पिता प्रकाश वाजे ने किया बड़ा दावा
नासिक से शिवसेना (यूबीटी) के सांसद राजाभाऊ वाजे के पिता प्रकाश वाजे ने दावा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़ने के बदले उनके बेटे को 50 करोड़ रुपये नकद और उनके संसदीय क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की पेशकश की गई थी।
प्रकाश वाजे के अनुसार, पिछले तीन-चार महीनों से उद्धव गुट के सांसदों को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। 14 अप्रैल को कुछ लोग राजाभाऊ वाजे के घर आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रस्ताव दिया कि यदि राजाभाऊ पार्टी छोड़ देते हैं, तो उन्हें 50 करोड़ रुपये नकद दिए जाएंगे और उनके क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को उन्होंने और राजाभाऊ ने सख्ती से ठुकरा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
मैंने राजाभाऊ को पार्टी छाड़ने से मना किया: प्रकाश वाजे
प्रकाश वाजे ने कहा कि मैंने राजाभाऊ को साफ शब्दों में कह दिया था कि किसी भी परिस्थिति में पार्टी नहीं छोड़नी है। हम पेशेवर राजनेता नहीं हैं। शिवसेना ने हमें विधायक और सांसद बनने का अवसर दिया है। इसलिए हम उद्धव ठाकरे के साथ ही रहेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वे अपनी राजनीतिक निष्ठा से समझौता नहीं करेंगे।
पाला बदलने वाले सांसदों में था राजाभाऊ वाजे का नाम
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों के पाल बदलने की अटकलें चल रही है। इसमें 6 सांसदों में राजाभाऊ वाजे का भी नाम शामिल था। हालांकि आज दिल्ली में संजय राउत के आधिकारिक आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजाभाऊ भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ ही रहने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन टाइगर की तारीख का हुआ ऐलान! शिवसेना नेता प्रमोद नाना भानगिरे के ‘वेट एंड वॉच’ पोस्टर से मची खलबली
राजाभाऊ वाजे ने किया उद्धव ठाकरे के साथ रहने का ऐलान
नासिक सांसद राजाभाऊ वाजे ने स्पष्ट किया कि वह एकनाथ शिंदे से मिलने दिल्ली नहीं आए हैं बल्कि कमेटी मीटिंग के लिए आए हैं। उन्हें सांसदों के शिवसेना में शामिल होने के मामले में कुछ मालूम नहीं है। सांसद राजाभाऊ वाजे ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं और उनके साथ ही रहूंगा। मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है। मुझे कोई कॉल नहीं आया है। मैं नाराज नहीं हूं और शिवसेना (यूबीटी) साथ ही हूं।
