प्रसाद बांटने के बहाने नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़, बुजुर्ग ने की घिनौनी हरकत
Nashik Road News: नासिक रोड पर प्रसाद बांटते समय 74 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी और पीड़िता एक ही बिल्डिंग के निवासी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रसाद बांटने के बहाने बुजुर्ग ने नाबालिग लड़कियों से की छेड़छाड़
Nashik News: नाशिक रोड के तरणतलाव रोड इलाके में प्रसाद बांटते समय 74 वर्षीय एक बुजुर्ग ने नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की. इस मामले में उपनगर पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का नाम गोपाल निपाणे (निवासी तरणतलाव रोड) है.
पीड़ित लड़की और आरोपी एक ही इमारत में रहते हैं. लड़की के माता-पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना मंगलवार 30 सितंबर की रात को हुई, जब पीड़ित लड़की अपनी चचेरी बहन और एक दोस्त के साथ नवरात्र उत्सव के अवसर पर कन्या पूजन का प्रसाद लेने तरणतला रोड इलाके में गई थी. आरोपी ने प्रसाद देने के बहाने तीनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की.
लड़कियों ने घर लौटकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस उप-निरीक्षक निखिल कोरपडे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
यह भी पढ़ें- सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग जाम! धनगर समुदाय ने आरक्षण के लिए अपनाया आक्रामक रुख
