- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mild Earthquake Tremors In Nashik Surgana Villages Panic Among Residents
नासिक जिले में भूकंप के हल्के झटके, जमीन से आई आवाज से ग्रामीणों में डर का माहौल
Earthquake News: नाशिक के सुरगाणा तहसील में भूकंप जैसे झटकों से दहशत का माहौल है। ज़मीन से आवाज़ें भी सुनी गईं, केंद्र और तीव्रता की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Nashik News: नाशिक ज़िले के सुरगाणा तहसील के कुछ गांवों में मंगलवार दोपहर और शाम को भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। शिंदे गांव में ज़मीन से आवाज़ आने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल इस भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
संवेदनशील क्षेत्र में हलचल
कलवण तहसील का दलवट और आसपास का क्षेत्र पहले से ही भूकंप प्रवण माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के साथ-साथ सुरगाणा और त्र्यंबकेश्वर तहसीलों के कुछ हिस्सों में हर साल मानसून के अंतिम चरण में ज़मीन में हलचल महसूस की जाती है। जिला आपत्ती व्यवस्थापन विभाग ने बताया कि मंगलवार को शिंदे गांव और उसके 6 से 7 किलोमीटर के दायरे में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए।
सरपंच ने दी प्रशासन को जानकारी
शिंदे गांव के सरपंच ने तहसील कार्यालय को ज़मीन से आवाज़ें आने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। सुरगाणा के तहसीलदार रामजी राठोड़ ने बताया कि नगशेवडी, वांगहुलुपाड़ा, मोहपाड़ा, चिरई, रोटी और हरनटेकड़ी गाँवों में हल्के झटके महसूस किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
कोई नुकसान नहीं, लेकिन डर कायम
इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन, ज़मीन के नीचे से आने वाली आवाज़ों और झटकों ने ग्रामीणों में भय का वातावरण बना दिया है। भूकंप की तीव्रता जानने के लिए प्रशासन ने महाराष्ट्र इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (मेरी) के भूकंप मापन केंद्र से संपर्क किया है। वहां से जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
वर्षों से महसूस हो रही ज़मीन की हलचल
सुरगाणा गुजरात सीमा से सटा एक दुर्गम आदिवासी तहसील है। पिछले कुछ वर्षों से यहां के साथ-साथ कलवण और दलवट-पेठ क्षेत्र में बीच-बीच में ज़मीन में हलचल महसूस की जाती रही है। दलवट, कोसुर्ड, भकुर्ड, जामले, खिरड और बोरदेवट जैसे गांवों में अक्सर भूकंप जैसे झटके आते रहते हैं। कई बार तो ग्रामीणों को डर के मारे रातभर घर के बाहर जागकर गुज़ारना पड़ा है।
उपकरण बंद, जानकारी अधूरी
कुछ साल पहले एक बांध पर वेधशाला दोबारा शुरू की गई थी, लेकिन वहां भूकंप मापने का उपकरण स्थापित नहीं किया गया। सुरगाणा तहसील के गांवों में हल्के झटके महसूस हुए, लेकिन उनका केंद्र पता लगाना मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि किसी भूकंप का केंद्र पता लगाने के लिए कम से कम तीन वेधशालाओं का होना ज़रूरी है। फिलहाल राज्य के जलसंसाधन विभाग की 30 वेधशालाओं में से 28 बंद पड़ी हैं। भूकंप मापन उपकरण केवल नाशिक और इसापुर (अप्पर पैनगंगा) में ही मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- Thane News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान,17 सितम्बर से महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
बांध सुरक्षा समिति के अनुसार, केंद्रीय भूकंप विज्ञान संस्थान द्वारा मुंबई, पुणे, कराड, लातूर, नागपुर और अकोला में लगाए गए छह उपकरण 3 रिक्टर स्केल से कम की स्थानीय हलचल दर्ज नहीं करते। साथ ही, समिति का कहना है कि घरेलू भूकंपों की ताज़ा जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर तुरंत उपलब्ध नहीं होती।
Mild earthquake tremors in nashik surgana villages panic among residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













