नासिक में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज
Nashik Chemist Strike: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में नासिक जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑल इंडिया केमिस्ट संगठन के आह्वान पर हुई इस हड़ताल से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- Written By: रूपम सिंह
दवा बिक्री (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Chemist Strike Online Medicine Sale: नासिक ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को केमिस्ट संगठनों द्वारा पूरे नासिक जिले में मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। शहर की अधिकांश बड़ी दवा दुकानों पर ताले लटके रहे। केमिस्ट संघ का कहना है कि ऑनलाइन दवा बाजार के कारण लाखों रुपये निवेश कर मेडिकल स्टोर चलाने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल स्टोर बंद रहने से नागरिकों को दवाइयों के लिए पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन द्वारा दिए गए बंद के आह्वान को व्यापक समर्थन मिला।
सभी मेडिकल स्टोरों ने बंद में शामिल होकर कारोबार पूरी तरह बंद रखा। संगठनों की मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री तत्काल बंद की जाए और केंद्र सरकार द्वारा जारी जीआर को कानूनी रूप दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
यह भी पढ़ें:- नासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
बंद का सुबह से दिखा असर
नासिक में बंद का सुबह से ही असर देखने को मिला। यहां सुबह से ही मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकी। केमिस्ट संगठनों का आरोप है कि ऑनलाइन बिक्री के बढ़ते प्रभाव से छोटे और मध्यम व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। ऑल इंडिया केमिस्ट ड्रग एंड कॉस्मेटिक एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते प्रभाव के विरोध में देशव्यापी बंद का आह्वान किया था।
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का नेतृत्व ऑल इंडिया संगठन के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे, सचिव राजीव सिंघल, राज्य सचिव अनिल नावंदर के साथ नासिक जिला अध्यक्ष नितिन देवरगांवकर और सचिव गणेश निकम कर रहे है।
