कोंकण रेलवे आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बचाए नाबालिग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

कोंकण रेलवे आरपीएफ का ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, बचाए 98 नाबालिग बच्चे

Operation Nanhe Farishte: कोंकण रेलवे RPF ने सतर्कता से बड़ी उपलब्धि हासिल की। साल भर में 98 नाबालिग बच्चों को बचाया, 252 यात्रियों का खोया सामान लौटाया और अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की।

आकाश मसने

Konkan Railway RPF Operation: कोंकण रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई के चलते साल भर में 98 से ज्यादा नाबालिग बच्चे गलत हांथों या रास्तों पर जाने से बच गए। कोंकण रेलवे के सीपीआरओ सुनील नारकर ने बताया कि आरपीएफ जहां रेलवे की सुरक्षा,संरक्षा बढ़ाने का कार्य करता है वहीं कोंकण रेल परिसर में अपराधों पर अंकुश एवं अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगाता रहा है।

ऑपरेशन अमानत

बताया गया कि पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान, ऑपरेशन अमानत के तहत, कोंकण रेलवे RPF ने 252 यात्रियों का छूटा हुआ सामान सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और वापस किया, जिसकी कीमत 122।48 लाख थी।

98 नाबालिग बच्चे बचे

बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, RPF ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 98 नाबालिग बच्चों को बचाने का कार्य किया। इनमें कई बच्चे और बच्चियां जो घर से भाग कर निकले थे। उन्हें गलत हांथों में जाने से बचाया। नाबालिग बच्चों की देखभाल और पुनर्वास के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप गया जिससे उनका संभावित शोषण रुक गया।

शराब तस्करी पर लगाम

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के हिस्से के रूप में, ऑपरेशन सतर्क के तहत 10.71 लाख मूल्य की 6,877 बोतलें अवैध शराब जब्त की गईं, साथ ही 65 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिससे रेलवे परिसर में अवैध व्यापार पर अंकुश लगा। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अपने निरंतर प्रयासों में, RPF ने ACP श्रेणी के तहत 192 मामलों का पता लगाया, जिसके परिणामस्वरूप रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत 222 अपराधियों को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया। इस दौरान RPF कर्मियों ने जीवन रक्षा पहल के तहत समय पर हस्तक्षेप करके 4 यात्रियों की जान बचाई। लगातार सतर्कता के माध्यम से, RPF ने यात्रियों के सामान की चोरी में शामिल 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48।67 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद कर सही यात्रियों को सौंपा गया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां