-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ltm Hospital Redevelopment Phase2 Mumbai New Facilities
लोकमान्य तिलक मनपा सामान्य अस्पताल के पुनर्विकास का दूसरा चरण शुरू, 3,286 बेड की होगी क्षमता
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Public Hospital Upgrade: सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण का भूमिपूजन आज होगा। परियोजना पूरी होने पर 3,286 बेड, आधुनिक इलाज और कैंसर के लिए अलग सुविधा उपलब्ध होगी।

सायन अस्पताल (फोटो: गूगल)
LTM Hospital Redevelopment Phase 2: बीएमसी के सायन स्थित लोकमान्य तिलक मनपा सामान्य अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण का भूमिपूजन आज किया जाएगा।
बीएमसी की तरफ से इस अस्पताल का पुनर्विकास दो चरणों में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मरीजों को अत्याधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
दूसरे दूसरे चरण में मुख्य अस्पताल भवन, ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार), आपातकालीन सेवाएं और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद अस्पताल की कुल क्षमता 3,286 बिस्तरों तक बढ़ जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
कैंसर मरीजों के लिए 13 मंजिला अलग भवन बनाया जाएगा, जिसमें 200 बेड होंगे। इसमें रेडियोथेरपी, केमोथेरपी, आईसीयू, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और रिकवरी यूनिट की सुविधाएं होंगी। साथ ही पेट स्कैन, एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
15 मंजिला बनेगी नई इमारत
चरण 2 (अ) के तहत 15 मंजिला नई इमारत बनाई जाएगी, जिसमें 2,200 बिस्तरों की सुविधा होगी। यहां मरीजों के उपचार के साथ-साथ आईसीयु, केंद्रीय पंजीकरण और उन्नत रेडियोलॉजी सेवाएं जैसे एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी और एमआरआई उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 की जाएगी और पहली बार न्यूमेटिक शूट प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे जांच नमूनों को तेजी से प्रयोगशाला तक पहुंचाया जा सकेगा। कैंसर मरीजों के लिए 13 मंजिला अलग भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसमें 200 बिस्तरों के साथ रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, पीईटी स्कैन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें :- डोंबिवली के स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला, ट्रस्टी के बेटे पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
लोकमान्य तिलक अस्पताल : हर 16,600 मरीजों का होगा इलाज
- वहीं, चरण 2 (ब) के अंतर्गत 14 मंजिला आपातकालीन सेवा भवन बनाया जाएगा, जिसमें 600 बिस्तर, ट्रॉमा के लिए विशेष ऑपरेशन थिएटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, बाहा रोगियों के लिए अलग 13 मंजिला भवन बनाया जाएगा, जहां प्रतिदिन लगभग 16,600 मरीजों के उपचार की व्यवस्था होगी।
- इस परियोजना के माध्यम से बीएमसी मुंबई के नागरिकों को बेहतर, तेज और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, आधुनिक प्रयोगशाला, फार्मेसी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मरीज आहारगृह, परिजनों के लिए उपहारगृह और सुसज्ज प्रतीक्षालय उपलब्ध होंगे।
- यह कार्यक्रम आज दोपहर 2 बजे अस्पताल परिसर में आयोजित होगा जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार तथा महापौर रितू तावड़े, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
Ltm hospital redevelopment phase2 mumbai new facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
Jul 01, 2026 | 07:35 PMतिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Jul 01, 2026 | 07:29 PM“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Jul 01, 2026 | 07:24 PMभारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Jul 01, 2026 | 07:22 PMदालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
Jul 01, 2026 | 07:06 PMमोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Jul 01, 2026 | 07:01 PMAlpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Jul 01, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM













