AI से आपत्तिजनक सामग्री बनाकर बदनामी का आरोप, मालेगांव के महापौर और उपमहापौर ने की कार्रवाई की मांग

AI Objectionable Content: मालेगांव की महापौर नसरीन शेख और उपमहापौर शान-ए-हिंद को बदनाम करने के आरोप में पुलिस महासंचालक से शिकायत की गई। AI से आपत्तिजनक सामग्री बनाने का आरोप लगाया गया।
malegaon mayor deputy mayor defamation ai complaint
मालेगांव महापौर- मालेगांव उपमहापौर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malegaon Municipal Corporation: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आज़मी के नेतृत्व में मालेगांव महानगरपालिका की महापौर नसरीन शेख, उपमहापौर शान-ए-हिंद, इस्लाम पार्टी के प्रमुख आसिफ शेख सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस महासंचालक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महासंचालक निखिल गुप्ता से मुलाकात की।

इस दौरान मालेगांव में सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से वीडियो एवं अन्य सामग्री तैयार कर महापौर और उपमहापौर को बदनाम करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

malegaon mayor deputy mayor defamation ai complaint
छत्रपति संभाजीनगर में हर्सूल टी पॉइंट पर नई योजना की 700 मिमी पाइपलाइन फूटी, तीन-चार बस्तियों में जलापूर्ति ठप

निखिल गुप्ता से मिले प्रतिनिधिमंडल

पुलिस महासंचालक को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि महापौर और उपमहापौर दोनों महिलाएं हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महानगरपालिका की महासभा के दौरान के कुछ पार्षद हंगामा करते हुए महापौर के आसन तक पहुंच जाते हैं।

शिकायतकर्ताओं ने इस प्रकार के व्यवहार को अनुचित बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अबू आसिम आज़मी ने कहा कि वे मालेगांव की महापौर और उपमहापौर को अच्छा काम करने के लिए बधाई देना चाहते हैं।

malegaon mayor deputy mayor defamation ai complaint
नासिक जिला परिषद जलसंकट को लेकर अलर्ट मोड पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार ने की समीक्षा बैठक

पुलिस महासंचालक से मुलाकात

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले बुर्का पहनने वाली महिला को महापौर बनाने की बात करते थे, वही लोग अब इन महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क पर खड़े होकर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। आज़मी ने कहा कि इस मामले में पुलिस महासंचालक कार्यालय में शिकायत की गई है और निखिल गुप्ता ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

AI सामग्री को लेकर शिकायत

वहीं, इस्लाम पार्टी के प्रमुख आसिफ शेख ने कहा कि आज अबू आसिम आज़मी के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि AIMIM से जुड़े कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को बदनाम करने के लिए AI के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com