- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mahyuti Seat Sharing Nmc Elections Alliance
नासिक महापालिका चुनाव: भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, सीटों के बंटवारे पर अंतिम समझौता
Nashik Elections: नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए महायुति में सीटों का बंटवारा तय होने के करीब। भाजपा और शिवसेना के बीच 85-37 के फॉर्मूले पर सहमति, हालांकि स्थानीय नेता अपनी ताकत दिखा रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
BJP Shiv Sena Alliance News: नासिक महानगरपालिका (NMC) चुनाव के लिए महायुति के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच 85-37 के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है।
हालांकि स्थानीय नेता अपनी-अपनी ताकत का दावा कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने चुनावी गणित को देखते हुए गठबंधन में ही लड़ने का मन बना लिया है।
शिंदे सेना की 60 सीटों की मांग, पर 37 पर समझौते के संकेत
शुरुआती बातचीत में शिंदे सेना ने मनपा की कुल 122 सीटों में से आधी यानी 60 सीटों की मांग रखी थी। लेकिन वरिष्ठ स्तर पर हुई चर्चा के बाद यह फॉर्मूला निकलकर आ रहा है कि भाजपा करीब 85 सीटों पर और शिंदे सेना 35 से 38 सीटों के बीच चुनाव लड़ेगी। कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गठबंधन को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क में हैं,
सम्बंधित ख़बरें
एमपीसीबी अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह का निलंबन रद्द करने का निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष का फैसला
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जिला परिषद में ‘अजितदादा’ को समर्थन की तैयारी
सिर्फ महानगरपालिका ही नहीं, बल्कि आगामी जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। जिले में अजित पवार गुट के 7 विधायक होने के कारण, भाजपा उन्हें जिला परिषद में समर्थन देकर सत्ता में हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। इससे महायुति के तीनों घटक दल जिले में एक मजबूत मौचर्चा पेश कर सकेंगे,
उद्धव सेना और मनसे की जुगलबंदी बढ़ाएगी चुनौती
नासिक में सत्ताधारी गठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनौती उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे का संभावित गठबंधन है। नासिक रोड और सातपुर जैसे इलाकों में इन दोनों पार्टियों का संगठन काफी मजबूत है।
महायुति के नेताओं का मानना है कि यदि वे अलग-अलग लड़े, तो वोटों का बंटवारा होगा जिसका सीधा फायदा विपक्षी गठबंधन को मिलेगा। इसी ‘वोट कटवा फैक्टर को रोकने के लिए महायुति हर हाल में सीट शेयरिंग फाइनल करना चाहती है।
बागियों को मनाने की कोशिश
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टिकटों का बंटवारा इस तरह से किया जा रहा है कि नाराज दावेदारों को बगावत – करने से रोका जा सके। दूसरी पार्टियों से आए – नेताओं को मिलाकर भाजपा के पास 75 मजबूत दावेदार है।
यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ कुंभ को लेकर कुशावर्त कुंड पर बड़ा एक्शन, CSR पहल से पवित्र कुंड का पुनरुद्धार
शिवसेना के विभाजन के बाद शिंदे सेना 15 सीटों में से 10 भाजपा और 5 शिंदे सेना को देकर सभी प्रमुख चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
Mahyuti seat sharing nmc elections alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: नहीं बने एयरोस्पेस कारोबारी राहुल की कौन-सी थी लाचारी
Mar 10, 2026 | 06:55 AMअमेरिका-इजराइल की साजिश पर ईरान का पलटवार, नए नेतृत्व के साथ युद्ध के नौवें दिन भी तेहरान अडिग
Mar 10, 2026 | 06:52 AMशरद पवार से अभिषेक मनु सिंघवी तक, राज्यसभा चुनाव से पहले निर्विरोध चुने गए कई नेता, देखें लिस्ट
Mar 10, 2026 | 06:52 AMएमपीसीबी अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह का निलंबन रद्द करने का निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष का फैसला
Mar 10, 2026 | 06:48 AMजयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी संकट से हाहाकार! 3000 से अधिक होटल बंद, अलर्ट मोड में सरकार
Mar 10, 2026 | 06:37 AMSunlight Benefits: धूप लेने से कैसे सुधरता है आपका मूड? जानें गर्मियों में सुरक्षित रहने के 5 खास टिप्स
Mar 10, 2026 | 06:26 AMटीम इंडिया ने कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? ऑस्ट्रेलिया से पीछे लेकिन पाकिस्तान से आगे है भारत
Mar 10, 2026 | 06:22 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













