- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mahayuti Rebels Withdraw Nominations In Nashik And Jalgaon Mlc Polls
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक और जलगांव में महायुति की बगावत खत्म, प्रसाद हीरे और रेश्मा काले पीछे हटे
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Mahayuti: उत्तर महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति का संकट टला। नासिक से भाजपा के प्रसाद हीरे और जलगांव से शिंदे गुट की रेश्मा काले ने बगावत छोड़ अधिकृत प्रत्याशियों को दिया समर्थन।

मंत्री गिरीश महाजन (सोर्स - सोशल मिडिया)
Nashik MLC Election Eknath Shinde: उत्तर महाराष्ट्र की नासिक और जलगांव स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया में महायुति के सामने खड़ा हुआ बगावत का संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। नासिक में भाजपा के बागी उम्मीदवार प्रसाद हीरे और जलगांव में शिंदे गुट की बागी उम्मीदवार रेश्मा काले ने चुनावी मुकाबले से पीछे हटकर महायुति के अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इससे गठबंधन के भीतर मतों के विभाजन का खतरा टल गया है और चुनावी समीकरण महायुति के पक्ष में मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। जलगांव में पिछले कई दिनों से चर्चा में रहीं रेश्मा काले ने मुंबई में एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद अपना प्रचार अभियान रोकने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि वे शिंदे के निर्देशों का सम्मान करते हुए महायुति के अधिकृत उम्मीदवार नंदकिशोर महाजन का समर्थन करेंगी। काले के इस फैसले से जलगांव में महायुति के सामने खड़ा बड़ा राजनीतिक संकट समाप्त हो गया। काले के चुनाव मैदान में बने रहने से महायुति नेताओं की चिंता बढ़ गई थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि उनकी बगावत चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने गठबंधन की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए पीछे हटने का निर्णय लिया, इधर नाशिक में भी भाजपा के बागी उम्मीदवार प्रसाद हीरे ने चुनाव से हटने की घोषणा कर दी। उद्योग मंत्री उदय सामंत, मदादा भूसे और गिरीश महाजन के साथ हुई बैठक के बाद हीरे ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में सूखे वन तालाबों से बढ़ा संकट, प्यासे वन्यजीव गांवों की ओर, मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, यशोमती और सपकाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
गोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
वर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, यशोमती और सपकाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विपक्ष की रणनीति पर पड़ा असर
मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि वे पहले से दावा कर रहे थे कि दोनों बागी उम्मीदवार अंततः गठबंधन के हित में फैसला लेंगे। अब नाशिक और जलगांव दोनों स्थानों पर महायुति के भीतर का विवाद समाप्त हो गया है। नाशिक और जलगांव में बागी उम्मीदवारों के पीछे हटने से महायुति को बड़ी राजनीतिक राहत मिली है।
विधान परिषद चुनाव से पहले गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने में नेतृत्व सफल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से विपक्ष की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है और उत्तर महाराष्ट्र में महायुति की स्थिति और मजबूत हो सकती है।
Mahayuti rebels withdraw nominations in nashik and jalgaon mlc polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक और जलगांव में महायुति की बगावत खत्म, प्रसाद हीरे और रेश्मा काले पीछे हटे
Jun 14, 2026 | 09:38 AMकोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO
Jun 14, 2026 | 09:38 AMगड़चिरोली में सूखे वन तालाबों से बढ़ा संकट, प्यासे वन्यजीव गांवों की ओर, मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा
Jun 14, 2026 | 09:34 AMBharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
Jun 14, 2026 | 09:23 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, यशोमती और सपकाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
Jun 14, 2026 | 09:22 AMगोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMGemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM











