नासिक में महावितरण का सराहनीय कदम: खुले ट्रांसफार्मरों पर लगाईं फाइबर की सुरक्षा जालियां, टलेंगे बड़े हादसे
Nashik Mahavitaran: नासिक महावितरण ने घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए खुले बिजली ट्रांसफार्मरों के चारों ओर फाइबर की जालियां लगाने का विशेष अभियान शुरू कर 80 से अधिक स्थान सुरक्षित
- Written By: रूपम सिंह
ट्रांसफार्मर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nashik Electricity Transformers: नासिक शहर के भीड़भाड़ वाले और घनी आबादी वाले इलाकों में नागरिकों, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महावितरण ने एक सराहनीय कदम उठाया है। महावितरण द्वारा नाशिक शहर और उसके आसपास के परिसरों में खुले पड़े बिजली के ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित बनाने के लिए उनके चारों ओर फाइबर की ‘सुरक्षा जालियां’ लगाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
80 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा कवच तैया
महावितरण के इस सुरक्षा उपाय से भविष्य में होने वाली बिजली दुर्घटनाओं को टालने में बड़ी मदद मिलेगी, अभियान के प्रारंभिक चरण में नासिक शहर डिवीजन-एक और डिवीजन-दो के अंतर्गत अब तक 80 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा जालियां सफलतापूर्वक लगा दी गई हैं। शेष बचे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले ठिकानों पर भी यह कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
क्यों जरूरी थी सुरक्षा जालियां? नासिक शहर में स्कूल, कॉलेज, मुख्य बाजार, पार्क और घनी बस्तियों में हर समय नागरिकों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। खुले ट्रांसफार्मर होने के कारण बच्चों, राहगीरों और आवारा पशुओं के उनके संपर्क में आने और हादसे होने का गंभीर खतरा बना रहता था।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी लगाई फांसी, दो दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
इन फाइबर सुरक्षा जालियों की मुख्य विशेषताएं
जालियों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति या जानवर सीधे लाइव बिजली लाइनों या ट्रांसफार्मर के संपर्क में न आ सके। विशेष रूप से नमी और बारिश के दिनों में, जब करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है, ये जालियां एक ‘अभेद्य कवच’ का काम करेंगी।
ये भी पढ़े:- नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
नागरिकों से सहयोग की अपील
नासिक महावितरण ने स्पष्ट किया है कि ये जालियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए हैं। अतः नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन्हें अपनी संपत्ति समझकर इनकी देखभाल करें, जालियों के आसपास कचरा न फेंकें, गाड़ियां पार्क न करें और इन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचने दें। महावितरण के इस सुरक्षा अभियान का नाशिक के नागरिकों ने स्वागत किया है, जिससे शहर के बिजली ढांचे में सुरक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा।
