नासिक पुलिस भर्ती में रिकॉर्ड प्रदर्शन, 262 पदों की भर्ती में कड़ा मुकाबला; 50 में 50 अंक लाने वालों की भरमार
Nashik Rural Police Recruitment: पुलिस भर्ती में शारीरिक परीक्षा में अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 150 से अधिक उम्मीदवारों ने 50 में से 50 अंक हासिल किए, जिससे परीक्षा का कटऑफ बढ़ सकता है।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Police Constable Recruitment( Source: Social Media )
Maharashtra Police Constable Recruitment: नासिक ग्रामीण पुलिस बल में 262 रिक्त पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के मैदानी परीक्षण ने सबको चौंका दिया है। इस वर्ष उम्मीदवारों ने शारीरिक दमखम का ऐसा परिचय दिया है कि लगभग 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने 50 में से 50 पूरे अंक प्राप्त किए हैं।
इस असाधारण प्रदर्शन के कारण अब लिखित परीक्षा का ‘कटऑफ’ रिकॉर्ड स्तर पर जाने की संभावना है। एक पद पर 10 की दावेदारी पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील के मार्गदर्शन में 210 पुलिस सिपाही और 52 चालक पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जा रही है।
नियमों के अनुसार, एक पद के मुकाबले 10 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए चुना जाना है। लेकिन ‘आउट ऑफ’ अंक लाने वालों की भारी संख्या को देखते हुए अब 45 से कम अंक पाने वालों के लिए राह मुश्किल नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
अंकों का गणितः सिपाही और चालक का प्रदर्शन
मैदानी परीक्षा के नतीजे कुछ इस प्रकार रहे है-पुलिस सिपाही 30 से अधिक उम्मीदवारों को 50/50 अंक मिले, जबकि 47 अभ्यर्थी 48 अंकों पर रहे। वाहन चालक यहां मुकाबला और भी कड़ा है। 141 उम्मीदवारों ने 50 में से 50 अंक हासिल किए, वहीं 364 अभ्यर्थियों को 48 अंक मिले।
यह भी पढ़ें:-BSNL की नई पहल: नासिक में ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट; 1 महीने की मुफ्त ट्रायल सेवा की घोषणा
सिंहस्थ कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण तैनाती
विशेषज्ञों का मानना है कि अब असली लड़ाई लिखित परीक्षा में होगी, जहां 48 से 50 अंक लाना अनिवार्य हो सकता है, यह भर्ती आगामी सिंहस्थ कुभ मेले के सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन 262 नए प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के शामिल होने से नासिक ग्रामीण पुलिस की ताकत और बढ़ेगी।
