BSNL की नई पहल: नासिक में ग्राहकों को मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट; 1 महीने की मुफ्त ट्रायल सेवा की घोषणा

BSNL Internet Offer: BSNL ने ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट सेवा देने के लिए 1 महीने की मुफ्त ट्रायल सुविधा शुरू की है। इस दौरान ग्राहक अपनी लीज्ड लाइन की स्पीड दोगुनी कर सकते हैं।
BSNL's New Initiative: Customers in Nashik to Get High-Speed ​​Internet; 1-Month Free Trial Service Announced
Nashik BSNL Network Improvement( Source: Social Media )
Updated on

Nashik BSNL Network Improvement: नासिक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने जा रहा है, जिससे जल्द ही ग्राहकों को विश्वसनीय और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा।

यह आश्वासन बीएसएनएल के महाप्रबंधक सारंग मांडवीकर ने 'निमा हाउस' में आयोजित एक बैठक के दौरान दिया, नए साल के अवसर पर महाप्रबंधक ने ग्राहकों के लिए एक महीने की मुफ्त परीक्षण सेवा की घोषणा की।

इसके तहत ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे अपनी वर्तमान 'इंटरनेट लीज्ड लाइन' की गति को दोगुना करना। ट्रायल के आधार पर आवश्यक क्षमता की नई लाइन लेना।

यह ऑफर पूरी तरह बिना किसी शर्त के है। सेवा संतोषजनक होने पर ही इसे व्यावसायिक दरों पर जारी रखा जाएगा, अन्यथा फीडबैक देकर इसे बंद करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

अब एक ही छत के नीचे एफटीटीएच ब्रॉडबैंड सेवा

आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर नासिक में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए बीएसएनएल ने आरई-आधारित रिडंडेंसी सोल्यूशन्स का प्रस्ताव रखा है, जिससे सेवाओं में रुकावट नहीं आएगी।

मांडवीकर ने बताया कि चीएसएनएल अब एक ही छत के नीचे एफटीटीएच ब्रॉडबैंड, डेटा सेंटर, क्लाउड होस्टिंग और सैटेलाइट फोन जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान कर रहा है।

निजी कंपनियों की तुलना में बेहतर सर्विस देने को प्रतिबद्ध

  • चर्चा के दौरान निमा के अध्यक्ष आशिष नहार ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए दूरसंचार ढांचे को और सक्षम बनाने की मांग की।
  • बीपसएनएल ने निजी कंपनियों की तुलना में बेहतर सेवा गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी दरों की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • इस अवसर पर निमा के उपाध्यक्ष मनीष रावल, सचिव राजेंद्र अहिरे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वडनेरे सहित शहर के प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे।
Navbharat Live
navbharatlive.com