सिंहस्थ कुंभ: करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी, गोदावरी सफाई व व्यवस्था पर नासिक मनपा का फोकस
Nashik Kumbh Mela: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के लिए नासिक महानगरपालिका मिशन मोड में जुट गई है। गोदावरी-नंदिनी नदियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Godavari River Cleaning( Source: Social Media )
Nashik Godavari River Cleaning: नासिक आगामी सिंहस्थ कुंभमेले की भव्यता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए नासिक महानगरपालिका ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने जानकारी दी कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने अब ‘मिशन मोड’ और में काम शुरू कर दिया है।
गोदावरी और नंदिनी नदियों की सफाई के साथ-साथ शहर की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया गया है। नदी और शहर की स्वच्छता प्राथमिकता: महापौर के अनुसार, कुंभमेले में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण और कचरा प्रबंधन के लिए विशेष दल नियुक्त किए गए हैं।
नदी तटों की सफाई और जल प्रदूषण को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है ताकि नासिक की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
अवैध धंधों और घोटालों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
सफाई अभियान केवल कूड़े-कचरे तक सीमित नहीं है। महापौर ने साफ कर दिया है कि भूमि घोटाले टीडीआर और म्हाडा आवासीय मामलों में हुई चांचली की जांच तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति, नए चेहरों के सहारे सियासी वापसी की कोशिश
चर्चित अशोक खरात मामले और अन्य संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई इमारतों और अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं।
पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर एक्शन
महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन के बेहतर तालमेल से असामाजिक तत्वों और भूमि माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। महापौर ने चेतावनी दी है कि शहर की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सिंहस्थ से पहले नासिक को एक सुरक्षित और व्यवस्थित धार्मिक नगरी के रूप में पेश करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
