Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्याही कांड से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO

Maharashtra Ink Attack Politics Updates: महाराष्ट्र में शनिवार को दो स्याही फेंकने की घटनाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। पुणे में विकास लवांडे को निशाना बनाए जाने पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 10, 2026 | 07:19 AM

महाराष्ट्र स्याही फेंक कांड (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Ink Attack Politics Updates: महाराष्ट्र में शनिवार को स्याही के डबल अटैक की घटनाएं हुईं। पहली घटना पुणे के आलंदी में घटी जहां वारकारियों ने राकांपा (शरद पवार) के प्रवक्ता विकास लवांडे को कालिख पोती।

दूसरी घटना जालाना की है, जहां मनसे कार्यकर्ताओं ने वकील गुणरत्न सदावर्ते की गाड़ी को घेर लिया और स्याही फेंकी। इन घटनाओं को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता विकास लवांडे तहसील हवेली के आलंदी मातोबाची में कुछ वारकरियों ने घेर कर काली स्याही फेंकी।

लवांडे ने आरोप लगाया कि वे प्रवचन देकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कीर्तनकार संग्राम भंडारे और उनके 10 से 15 गुंडे गौरक्षकों ने उनकी कार रोकी, उन पर स्याही फेंकी और धक्का देने के बाद उन्हें पिस्तौल दिखाई।

सम्बंधित ख़बरें

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 254 एकड़ जमीन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

भाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन

विपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला

कुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

@VikasLawande1 राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे प्रवक्ते विकास लवांडे यांच्यावर झालेल्या या शाईफेकीचा मी निषेध करते.
इथून पुढे बोलताना काळजी घ्या लवांडेजी.
एवढ्या बाटल्या बाटल्या शाई यांच्या अंगावर फेकली तेवढ्या शाईत तन्मय चिन्मय शिकून अमेरिकेला गेले असते त्यामुळे त्या दृष्टीनेही… pic.twitter.com/DEw7X38y6V — SHIVANI GOKHALE 🚩 (@shivanigokhale) May 9, 2026

इस बीच लवांडे लोनी कालभोर पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे पुलिस स्टेशन के सामने सत्याग्रह पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि जब तक भंडारे और उनके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे अनशन पर बैठे रहेंगे, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

स्याही फेंकने का वीडियो वायरल

लवांडे पर स्याही फेंकने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भंडारे और उनके साथियों की लवांडे से बहस होती दिख रही है। इसके बाद भंडारे सहित 4 से 5 लोग लवांडे पर बोतल से स्याही फेंकते नजर आ रहे हैं। भंडारे ने सफाई दी है कि विकास लवांडे ने उन लोगों का नाम खराब करने की कोशिश की जिन्हें हम अपना गुरुवर्य मानते हैं।

लवांडे ने उन्हें घुसपैठिया कहा, इसीलिए उन पर स्याही फेंकी गई। भंडारे ने लवांडे के उस दावे को गलत बताया कि उनके पास पिस्तौल थी। यदि उनके पास पिस्तौल होती, तो क्या वह स्याही फेंकते ? लवांडे झूठे आरोप लगाकर गलत बातें फैला रहे हैं।

मंत्री नितेश राणे ने किया समर्थन

मंत्री नितेश राणे और विधायक संग्राम जगताप ने संग्राम भंडारे का समर्थन किया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता दीपक केसरकर ने स्याही फेंकने की घटना को गलत करार दिया है।

सदावर्ते की कार को मनसे ने बनाया निशाना

जालना शहर के दौरे पर पहुंचे गुणरत्न सदावर्ते की कार को विशाल कॉर्नर इलाके में मनसे कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर स्याही और सुपारी फेंकी। यह घटना उस समय हुई जब उनकी पत्नी और दो बेटियां कार में थीं।

इस मामले में मनसे के जालना शहर के प्रमुख राहुल रत्नपारखे समेत कुछ पदाधिकारी शामिल है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मनसे के पाच से 6 पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है। कुछ दिन पहले सदावर्ते ने ऑटो रिक्शा चालकों के मराठी बनाम गैर-मराठी मुद्दे को लेकर राज ठाकरे की आलोचना की थी। उसके बाद मनसे कार्यकर्ता नाराज है।

हमलावरों को बचा रही बीजेपी : सपकाल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि विकास लवंडे पर स्याही फेंकना, मारपीट करना और गाली-गलौज करना एक कायरतापूर्ण हमला है। हमलावर वारकरी समुदाय की विचारधारा को नहीं मानते हैं।

इस मामले को बीजेपी भड़का रही है और बीजेपी सरकार हमलावरों को बचा रही है। इन हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता आंबादास दानवे और सुषमा अंधारे ने भी इस घटना की आलोचना की है।

ये भी पढ़ें :- लाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा

सरकार दे लवांडे को सुरक्षा : रोहित पवार

राकांपा (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि लवांडे वारकरी संप्रदाय में घुसे कट्टरपंथियों के खिलाफ सबूतों के साथ आवाज उठा रहे है। भंडारे ने उन पर कायरतापूर्ण हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

लवांडे को तुरंत पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए, नहीं तो हम इस हमले को सरकार के आशीर्वाद से किया गया हमला मानेंगे। यदि भविष्य में लवांडे को कुछ होता है, तो इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी।

Maharashtra ink attack politics vikas lawande sadavarte

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 07:03 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.