तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला: गोंदिया के जंगल में दहशत, महिलाओं की हिम्मत से बची जान
Gondia Tiger Attack: गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव में तेंदूपत्ता संकलन के दौरान महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
गोंदिया बाघ हमला,(सोर्स: सौजन्य AI)
Gondia Woman Injured by Tiger Attack: गोंदिया में अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांव/सुरबन परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करने के लिए जंगल गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला करने की घटना शनिवार, सुबह 6 बजे के बीच हुई। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे परिसर में डर का माहौल है। बाघों की बढ़ती मौजूदगी से वन क्षेत्र के गांवों में नागरिकों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बोंडगांव/सुरबन निवासी सुनीता चंद्रकुमार हटवार (47) रोजाना की तरह शनिवार की सुबह अन्य महिलाओं के साथ तेंदूपत्ता संकलन करने के लिए पास के जंगल परिसर में गई थी। वर्तमान में तेंदूपत्ता सीजन चल रहा है, महिलाएं और नागरिक सुबह से ही जंगल की ओर निकल रहे हैं।
इसी दौरान झाड़ियों में बैठे बाघ ने अचानक सुनीता हटवार पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से परिसर में अफरा-तफरी मच
गई। सुनीता हटवार के शोर मचाने पर उसके साथ मौजूद महिलाएं हिम्मत दिखाकर मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिलाओं का शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में सुनीता हटवार के हाथ, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आई।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
वन विभाग ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया, वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले में जाएं और समूह में जंगल में प्रवेश करें। सूत्री ने यह भी बताया कि बाथ का पता लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा
इस बीच, ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को तत्काल आर्थिक सहायता देने, वन क्षेत्र में लगातार गश्त करने और तेंदूपत्ता संकलन करने जा रहे नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने की मांग की है। जंगल के आसपास के गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सचेत करने की जरूरत है।
