-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Reaction After 3 Candidates Kidnapped And Withdrawn
बिहार चुनाव में डराने-धमकाने का खेल, जन सुराज के 3 उम्मीदवार मैदान से बाहर; BJP पर किडनैप का आरोप
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections: जन सुराज के उम्मीदवारों के मैदान छोड़ने पर प्रशांत किशोर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रशांत किशोर, (फाइल फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी मिजाज हर पल बदल रहा है, जहां चुनावी रणनीतिकार से सियासी पिच पर उतरे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। 3 साल से जमीनी स्तर पर मशक्कत और सूबे की पदयात्रा कर चुनाव की तैयारी करने वाले जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन नामांकन प्रक्रिया के बाद उनके तीन योद्धाओं ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है। इस तरह, जन सुराज अब 240 सीट पर ही चुनाव लड़ रही है।
तीन उम्मीदवारों का चुनाव मैदान से बाहर होना प्रशांत किशोर के लिए एक बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है। प्रशांत किशोर खुद पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं और अब उनके उम्मीदवारों के इस तरह पीछे हटने के बाद उनकी रणनीति पर कशमकश की स्थिति बन गई है।
नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवार
सम्बंधित ख़बरें
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
1. अखिलेश कुमार उर्फ मूतूर शाह: दानापुर सीट से नामांकन दाखिल नहीं कर सके।
2. डॉ. शशि शेखर सिन्हा: गोपालगंज सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया।
3. डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी: ब्रह्मपुर सीट के उम्मीदवार ने तीन दिन तक प्रचार करने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया।
लालू राज में बूथ लूटे जाते थे, BJP राज में उम्मीदवार किडनैप
जन सुराज के उम्मीदवारों के मैदान छोड़ने पर प्रशांत किशोर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि उनके तीन उम्मीदवारों के नामांकन वापसी के पीछे एनडीए (NDA), ख़ासकर बीजेपी का हाथ है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि लालू राज में बूथ लूटे जाते थे, लेकिन बीजेपी राज में उम्मीदवार किडनैप कर लिए जा रहे हैं।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पर उनके उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए धमकाने और दबाव बनाने का सीधा आरोप लगाया।
तस्वीरों के साथ पेश किए सबूत
प्रशांत किशोर ने दानापुर के उम्मीदवार मूतूर शाह का उदाहरण देते हुए एक फोटो भी दिखाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यह बता रहे थे कि मूतूर शाह को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के गुंडों ने बंधक बना लिया है, जबकि असल में वह पूरा दिन अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान जैसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ थे। पीके ने कहा कि कि यह उम्मीदवार किडनैप करना नहीं तो क्या है? एक गृह मंत्री किसी उम्मीदवार को नामांकन करने से रोकने के लिए उसे अपने साथ कैसे रख सकते हैं?” उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर ध्यान देने की मांग की।
दो घंटे बाद प्रत्याशी का फोन बंद
इसी तरह, ब्रह्मपुर सीट से नामांकन वापस लेने वाले डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी को लेकर प्रशांत किशोर ने एक और फोटो जारी की, जिसमें तिवारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनके घर पर दिख रहे हैं। पीके ने इसे दबाव का साफ प्रमाण बताया और कहा कि चुनाव घोषणा के बाद एक केंद्रीय मंत्री का विपक्षी उम्मीदवार से मिलना अभूतपूर्व है। पीके ने दावा किया कि तिवारी ने उन्हें फोन पर दबाव डाले जाने की शिकायत की थी, लेकिन दो घंटे बाद ही उनका फोन बंद हो गया और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था।
साम, दाम, दंड, भेद का दांव तेजी से जारी
प्रशांत किशोर ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर उतरने का निर्णय किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज के तीन उम्मीदवारों पर एनडीए ने चुनावी मैदान छोड़ने का दबाव बनाया, जिनमें से दो उम्मीदवारों पर बीजेपी ने और एक सीट पर जेडीयू ने प्रेशर बनाने का काम किया। पीके ने आरोप लगाया कि बीजेपी और जेडीयू ने साम, दाम, दंड, भेद का दांव चलकर जन सुराज के तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान से बाहर कर दिया है। उन्होंने इसे जन सुराज को कमजोर करने की साजिश बताया, लेकिन ज़ोर देकर कहा कि अभी भी 240 सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार महागठबंधन में सब ठीक नहीं! कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट; अब कैंपेन और घोषणा पत्र पर भी भिड़ंत
पांच साल फिर रोन पड़ेगा- पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य और प्रचार की कमान संभालेंगे। वह बिहार चुनाव में पूरी मैनेजमेंट के साथ उतरे हैं ताकि एनडीए और महागठबंधन का एक मज़बूत विकल्प बन सकें और उन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं जो जनता के मन में अपनी छाप छोड़ सकें। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि उन्होंने तीसरा विकल्प पेश कर दिया है और अगर जनता उन्हें नहीं चुनती है तो पांच साल फिर रोना पड़ेगा।
Prashant kishor reaction after 3 candidates kidnapped and withdrawn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














