Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोलर ईवी चार्जिंग स्टेशन से बदलेगी नासिक की सूरत; पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका

Solar EV Charging Stations: नासिक में सौर ऊर्जा आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 'अमृत' योजना के तहत यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं और नागरिकों को स्वरोजगार का अवसर भी देगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 19, 2026 | 10:46 AM

नासिक ईवी चार्जिंग, सौर ऊर्जा, अमृत योजना,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Solar EV Charging: नासिक जिले में इलेट्रिक वाहनों (ईवी) के बढ़ते चलन और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए, राज्य सरकार की ‘अमृत’ संस्था ने एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसके तहत अब राज्य भर में सौर ऊर्जा आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों के लिए स्वरोजगार का एक सुनहरा अवसर भी है,

क्या है यह योजना और इसके लाभ ?

‘अमृत’ ईवी चार्जिंग योजना के माध्यम से सरकार उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए संपूर्ण इकोसिस्टम प्रदान कर रही है। इसमें शामिल हैं- योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट गाइडेंस और व्यावसायिक सलाह दी जाएगी।

ईवी स्टेशन की स्थापना के अलावा, मेंटेनेंस, ग्रीन एनर्जी सेवा, तकनीकी सहायता और फ्रैंचाइजी मॉडल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के मौके मिलेंगे। युवा, महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, एमएसएमई उद्योग, किसान उत्पादक कंपनियां, सहकारी संस्थाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक इसके लिए पात्र हैं।

सम्बंधित ख़बरें

धारावी पुनर्विकास: 91 हजार झोपड़ियों का सर्वे पूरा; प्रत्येक झोपड़ी को मिली यूनिक ID, 10 लाख पुनर्वास का दावा

दोषी अधिकारियों को बचाया तो मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत-चेंबूर हादसे पर महापौर रितु तावड़े का कड़ा रुख

नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या

दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार

ये स्टेशन प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देंगे

सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग स्टेशन न केवल बिजली की बचत करेंगे, बल्कि प्रदूषण मुक्त परिवहन को भी बढ़ावा देंगे। यह’ ग्रीन एनर्जी’ क्षेत्र में भविष्य का सबसे बड़ा व्यवसाय साबित हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में चार्जिंग हब स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जुड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-नासिक सुंदरीकरण के नाम पर ऐतिहासिक धरोहरों से खिलवाड़! गोदावरी तट के 300 साल पुराने घाटों को तोड़ने पर हंगामा

इलेवट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाना समय की मांग है। इस योजना से युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक लोगों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और ब्याज रिफंड के माध्यम से उद्यमियों को बढ़ावा देने का सरकार का प्रयास है।

– ‘अमृत’ जिला व्यवस्थापक, दीपक गुप्ता

Green mobility nashik solar ev charging stations amrut scheme self employment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Electric Vehicle
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.