Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार

Nagpur Weather Rain Forecast: नागपुर में दिनभर उमस के बाद रात में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 20, 2026 | 06:48 AM

नागपुर का मौसम (साेर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Weather Update Today: नागपुर में रविवार को मानसून की रफ्तार एक बार फिर सुस्त नजर आई। दिनभर शहर में बारिश नहीं हुई और बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस काफी बढ़ गई। गर्मी और नमी के कारण लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि रात करीब 9 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब 30 से 40 मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन अधिकांश समय बारिश नहीं हुई। दोपहर के दौरान धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड

Weather Update: यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा

छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी

शाम तक भी बारिश नहीं होने से लोगों को इंतजार रहा, लेकिन रात में हुई हल्की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और शहर का तापमान भी सामान्य स्तर पर आ गया। मौसम विभाग ने रविवार को पहले ही हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जो रात में सही साबित हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को शहर में 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

तापमान में रहा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास अधिक रहा, लेकिन रात की बारिश ने मौसम को राहतभरा बना दिया।

25 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 जुलाई तक नागपुर और जिले में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान तेज और लगातार बारिश की संभावना कम है, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश, बौछारें और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

मौसम का पूर्वानुमान

तारीख संभावित मौसम
20 जुलाई 1-2 दौर की हल्की बारिश
21 जुलाई दिनभर बादल छाए रहने की संभावना
22 जुलाई हल्की बारिश के कुछ दौर
23 जुलाई हल्की बारिश की संभावना
24 जुलाई रुक-रुक कर हल्की बारिश
25 जुलाई बादल छाए रहने के आसार

तापमान का अनुमान

मानक तापमान
अधिकतम 31 से 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 23 से 24 डिग्री सेल्सियस

Temperature update nagpur weather light rain relief humidity forecast july 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 06:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Monsoon News
  • Nagpur News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.