नागपुर में 11 EV चार्जिंग स्टेशन तैयार, ई-वाहन चालकों को बड़ी राहत; प्रदूषण घटाने की दिशा में पहल

Nagpur Electric Vehicles: नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का काम पूरा हो गया है। इससे ई-वाहन चालकों को चार्जिंग की बेहतर सुविधा मिलेगी।
11 EV Charging Stations Ready in Nagpur: Major Relief for E-Vehicle Drivers; An Initiative Towards Reducing Pollution
इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी चार्जिंग स्टेशन, नागपुर मनपा,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur EV Charging Station: नागपुर शहर में इलेक्ट्रक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनपा द्वारा तैयार किए जा रहे 11 इंवी चार्जिंग स्टेशनों का काम नागरिकों के लिए पूरा हो चुका है। इन चार्जिंग सुविधाओं के उपलब्ध होने से शहर में टूव्हीलर, श्रीव्हीलर और फोरव्हीलर ईवी चलाने वाले नागरिकों को अब बड़ी राहत मिलेगी।

महानगरपालिका ने यह कदम ई-वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने और वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उठाया है। बताया जाता है कि शहर में कुल 11 इलेट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पीपीपी के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर नागरिक अपनी गाड़ियां चार्ज कर सकेंगे।

रिलायंस बीपी इन्फ्रा को काम

कार्यकारी अभियंता राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि 11 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य मुंबई की रिलायंस बीपी इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है जिसमें से राहाटे कॉलोनी चौक (पीकेवी की जगह के पास), यशवंत स्टेडियम के पास, वाड़ी नाका अमरावती रोड पर कार्य पूरा हो चुका था। नए ईवी चार्जिंग स्टेशनों के कारण शहर के ईवी वाहन चालकों को अब अपनी गाड़ियों को तेज गति से चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, अधिकारियों ने बताया कि शेष 8 स्थानों पर भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य भी पूरा हो चुका है।

कहीं अतिक्रमण का न हो जाए शिकार

जानकारों की मानें तो महानगरपालिका की ओर से नई तकनीकी को अपनाकर सुविधाएं तो मुहैया कराई जाती हैं किंतु उनकी देखरेख नहीं हो पाती है। इसी तरह से कुछ समय पहले टैक्स के भुगतान के लिए बस स्टाप पर केयास्क लगाए गए थे जो अब पूरी तरह से कचराघर बन गए हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर स्वयंचलित शौचालय का निर्माण किया गया था किंतु इनमें से भी अधिकांश नो-वर्किंग में हैं।

इस अनुभव को देखते हुए अब अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए ई-चार्जिंग स्टेशन के आसपास का रखरखाव होना अनिवार्य है, साथ ही ई-चार्जिंग स्टेशन की सूचना के फलक भी दर्शनी हिस्सों पर लगाए जाने चाहिए जिससे इनका उपयोग होता रहे।

इन स्थानों पर भी हो चुका है कार्य

  • जयताला बाजार चौक (ऑरेंज स्ट्रीट)।
  • दयानंद पार्क।
  • पुलिस मोटर ट्रांसपोर्ट सेक्शन, काटोल रोड।
  • फुटाला रोड पुलिस चौकी के पास।
  • बुधवारी बाजार, सक्करदरा पानी की टंकी के पास।
  • शांतिनगर मेन रोड, पानी की टंकी के पास।
  • अंजुमन कॉलेज के पीछे, मंगलवारी कॉम्प्लेक्स।
  • सेंट्रल बाजार रोड पर, तुली एम्पीरियर होटल की पार्किंग के सामने।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com