नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या
Nagpur Gorewada Robbery Attack: नागपुर के गोरेवाड़ा-पिटेसुर रोड पर लूटपाट के दौरान ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हत्या, गोरेवाड़ा रोड, ऑटो चालक,प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)
Nagpur Gorewada Murder Case: नागपुर के गोरेवाड़ा-पिटेसुर रोड पर शनिवार की रात अपराधियों की गैंग ने भयानक आतंक मचाया, एक के बाद एक लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे। इसी बीच कैटरिंग का काम निपटाकर घर लौट रहे एक ऑटो को रोका गया। लूट के इरादे से महिला और पुरुषों के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर निरपराध ऑटो चालक को मौत के घाट उतार दिया गया।
वारदातों में 2 लोग बुरी तरह जख्मी हुए। हालांकि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इन वारदातों के बाद परिसर में दहशत का माहौल है। मृतक मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद काशिद मोहम्मद रफीक बताए गए।
पुलिस ने बोरियापुरा निवासी शेख सलीम शेख समीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सलीम मोमिनपुरा की आलिया कैटरिंग सर्विस में काम करते हैं। शनिवार को उन्हें गोरेवाड़ा के मॉडर्न लॉन में ऑर्डर मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
ई-कचरे की राजधानी बनती मुंबई! प्रबंधन के लिए BMC लाएगी नीति, पार्षद तेजिंदरसिंह के प्रस्ताव को मंजूरी
सलीम के साथ 5 पुरुष 4 महिलाएं काशिद के ऑटो में काम पर गए थे। रात 12:30 बजे के दौरान सभी घर लौट रहे थे। गोरेवाड़ा-पिटेसुर रोड पर हनुमान मंदिर के समीप बाइक पर सवार 3 आरोपियों ने उनका वाहन रोका और गालीगलौज करने लगे। सभी ऑटो से नीचे उतर गए, काशिद ने वाहन रोकने का कारण पूछा तो एक आरोपी ने चाकू से वार किया। साथ गए कमलेश जड़िया (22) ने उसे बचाने का प्रयास किया और हाथ में गंभीर चोट लगी।
रातभर चला खोज अभियान
इसी मार्ग पर लूट की एक और वारदात हुई लेकिन घटनास्थल गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में आता है। एक युवक को 3 आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। रात में गश्त करने निकले सीपी के विशेष दस्ते को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस गश्त बढ़ाने और उपरोक्त वारदातों के आरोपियों को ढूंढने के निर्देश जारी किए गए। मानकापुर थाने की टीम ने माधवनगर, गोरेवाड़ा निवासी यश उर्फ गणपत कमलाकर गावंडे और निर्मलनगर निवासी नवीन सुगन उड़के को गिरफ्तार कर लिया, उनकी निशानदेही पर रातभर खोज अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने फरार आरोपी रेणुका अपार्टमेट, गोरेवाड़ा निवासी समीर उर्फ पाजी संतोष उइके, विशाखा सोसाइटी, गोरेवाड़ा निवासी सुलभ उर्फ राजेंद्र धर्मेंद्र ठाकुर, निर्मलनगर निवासी संजय उर्फ नीलेश दिनेश जोगी, दर्शना सोसाइटी निवासी रोहित विनोद जगदाले और 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया।
जान बचाने बस्ती में भागे लोग
इसके बाद आरोपियों ने सभी को मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान काशिद की जांघ पर चाकू से वार किया गया। कुछ ही देर में आरोपियों के 3-4 साथी भी मौके पर पहुंच गए, उनसे बचने के लिए सभी बस्ती की तरफ भागने लगे।
इसी दौरान आरोपियों ने काशिद की जेब से नकद 3,000 रुपये तथा मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मानकापुर थाने का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और जख्मियों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर ने जांच करते ही काशिद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से काशिद का परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें 3 छोटे बच्चे भी हैं। पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी काशिद पर थी।
कुछ देर पहले ही युवक को लूटा
- आरोपियों की इसी गैंग ने कुछ देर पहले घटनास्थल के करबी चुगी नाका परिसर में 2 युवकों को लूटा।
- स्विगी में फूड डिलेवरी का काम करने वाला वलनी, कलमेश्वर निवासी निखिल मोरेश्वर चौधरी अपने मित्र वैभव डेहनकर के साथ काम निपटाकर घर जा रहा था।
- चुंगी नाका के समीप आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोककर जमकर मारपीट की। पैसे और मोबाइल मांगने लगे।
- निखिल ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। डरा-धमकाकर आरोपियों ने निखिल की जेब से 1,000 रुपये नकद निकाल लिए।
यह भी पढ़ें:-दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
- बुरी तरह जख्मी निखिल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
