- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Girish Mahajan Claims Elections Will Not Stop Igatpuri Nagar Parishad Campaign
निकाय चुनाव को लेकर महाजन ने किया बड़ा दावा, कहा- चुनाव नहीं रुकेंगे
Girish Mahajan: इगतपुरी में रोड शो दौरान मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नगर परिषद सहित सभी चुनाव तय समय पर होंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले पर भी भरोसा जताया और भाजपा की जीत का दावा किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मंत्री गिरीश महाजन (pic credit; social media)
Nashik News: इगतपुरी नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए इगतपुरी में कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन के एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। बड़े उत्साह के साथ आयोजित इस शक्ति प्रदर्शन में उन्होंने चुनावों पर हो रही चर्चाओं, सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले और आगे के राजनीतिक माहौल के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट की।
मंत्री महाजन ने कहा कि “मुझे लगता है कि इन चुनावों को कहीं भी रोका नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा, “आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा पार कर दी गई थी, इसलिए कुछ होने की आशंका थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” उन्होंने आगे कहा कि नगरपालिका और नगर परिषद के चुनाव 100 प्रतिशत होंगे। मुझे लगता है कि जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव भी होंगे। अगर कुछ होने वाला होता, तो अब तक हो गया होता।
सर्वोच्च न्यायालय के संभावित फैसले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “कोर्ट क्या फैसला देगा, यह पहले स्पष्ट नहीं था, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है। अभी प्रचार के लिए तीन-चार दिन बाकी हैं। सभी उम्मीदवार अब मैदान में उतरेंगे, हम नेता भी काम में लग गए हैं।” महाजन ने बताया कि वह रोजाना सभाएं कर रहे हैं और उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण
दिव्यांगों की स्कॉलरशिप बढ़ी, 12 साल पुरानी मांग पर फडणवीस कैबिनेट का बड़ा निर्णय
राहुरी उप चुनाव: बीजेपी ने अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार, शरद पवार की राकां ने भी ठोंकी ताल
बाजार समितियों में अब 50 किलो से अधिक के बोरों पर रोक, मजदूरों के हित में बड़ा फैसला
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, वहीं प्रतिद्वंद्वियों पर खासा दबाव महसूस किया गया। गिरीश महाजन ने विश्वास व्यक्त किया कि इगतपुरी नगर परिषद में भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधुमालती मेंद्रे ही चुनाव जीतेंगी।
यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस की तत्परता से नाले में गिरे व्यक्ति की बची जान, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर बडगुजर, जिलाध्यक्ष सुनील बच्छाव, गणेश गीते, प्रदेश के महेश श्रीश्रीमाल, पूर्व नगराध्यक्ष संजय इंदुलकर, पूर्व उपनगराध्यक्ष नईम खान, नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधुमालती मेंद्रे, विजय जाधव, शाहिद पटेल, संपत डावखर, वैशाली आडके, अनिता शिंदे, रमेश खातले, निलोफर शेख, विशाल चांदवडकर, सिध्दी सिरसाठ, दुर्गा बोरकर, शशिकांत बर्वे, वंदना रोकड़े, लक्ष्मण भागडे, माधुरी आढाव, मंजुला भले, किरण बिन्नर, अजय जगताप, शहराध्यक्ष सज्जन शर्मा, मुन्ना पवार, मच्छिंद्र पवार, सागर हांडोरे, रफीक शेख, सचिन उघाडे, सुरेश संधान, अण्णासाहेब डोंगरे, पूर्व नगरसेवक सुनील रोकडे, निखिल हांडोरे, संतोष बाफना, मेहमुद शेख, दीपा रॉय के साथ-साथ नासिक महानगरपालिका के वर्तमान और पूर्व नगरसेवकों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Girish mahajan claims elections will not stop igatpuri nagar parishad campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMमोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
Apr 01, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














