ठाकरे गुट पर सियासी वार, मनपा चुनाव से पहले गरमाया माहौल; विकास के नाम पर विपक्ष के पास कुछ नहीं: गि
Girish Mahajan Speech: मनपा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
BJP Municipal Election: भाजपा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी मनपा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए महाजन ने कहा कि वर्तमान में देश और राज्य की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमारे हैं और गली से लेकर दिल्ली तक हमारी ही सरकार है। ठाकरे गुट की कार्यशैली पर उठाए सवाल : विपक्ष के चुनाव चिन्हों पर तंज कसते हुए गिरीश महाजन ने कहा कि ‘उबाठा’ (उद्धव गुट) का अब पूरी तरह ‘फुफाटा’ (धुआं) हो चुका है।
उनकी मशाल में अब तेल नहीं बचा है, जिसके कारण वह बुझ गई है। महाजन ने सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे कभी मंत्रालय नहीं गए और कोरोना काल में भी घर से बाहर नहीं निकले।
सम्बंधित ख़बरें
रूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
विरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
जो व्यक्ति ढाई साल घर से बाहर नहीं निकला, वह प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कैसे हो सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे बंधु केवल ‘मराठी कार्ड’ खेलकर मुंबई के टूटने का डर दिखा रहे हैं, जबकि उनके पास बताने के लिए अपना एक भी विकास कार्य नहीं है।
मोदी सरकार की प्रशंसा
- मंत्री महाजन ने महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल को घोटालों का दौर बताया उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव सरकार के दौरान विकास के पहिये थमे रहे और ‘खिचड़ी घोटाला’ जैसे भ्रष्टाचार हुए।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव: 122 सीटों पर 735 उम्मीदवार, टिकट नहीं मिला तो बगावत; निर्दलीय बन रहे गेमचेंजर
- इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत एक महाशक्ति बनने की राह पर है, महाजन ने कहा कि पहले चीन जैसे देश हमें आंखें दिखाते थे, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है और दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है।
- महाजन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा ने जितनी भी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उन सभी पर जीत सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।
