नासिक मनपा चुनाव: 122 सीटों पर 735 उम्मीदवार, टिकट नहीं मिला तो बगावत; निर्दलीय बन रहे गेमचेंजर

Independent Candidates: नासिक मनपा की 122 सीटों के लिए 735 उम्मीदवार मैदान में हैं। बगावत और निर्दलीय उम्मीदवारों के चलते 30–35 सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा होगा।
Nashik Municipal Corporation elections: 735 candidates for 122 seats; rebellion after being denied tickets; independent candidates becoming the game-changers
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Municipal Election: नासिक महानगर-पालिका की कुल 122 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है, जहां 735 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शहर के कुल 31 प्रभागों में से अधिकांश सीटों पर त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। चुनावी मैदान में पूर्व महापौर और उप-महापौरों के साथ-साथ कई अनुभवी पार्षद एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं।

बगावत ने बढ़ाई पार्टियों की चिंता

इस चुनाव में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के भीतर बगावत का सुर तेज नजर आ रहा है। टिकट न मिलने से नाराज कई इच्छुक उम्मीदवारों ने पाला बदल लिया है। जिन बागियों के लिए दूसरे दलों के दरवाजे बंद हो गए, वे अब निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इन घटनाक्रमों के कारण लगभग 30 से 35 सीटों पर मुकाबला अत्यंत दिलचस्प और कड़ा होने की संभावना है।

राजनीतिक समीकरण और गठबंधन

नासिक में इस बार राजनीतिक मोर्वेबंदी काफी जटिल है: भाजपाः पार्टी अकेले (स्वबल पर) चुनाव लड़ रही है। महायुतिः एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन में हैं। महाविकास आघाडी कांग्रेस शिवसेना (उबाठा) और मनसे कई जगहों पर एकजुट है, जबकि शरद पवार की राकांपा ने अपने स्वतंत्र उम्मीदवार उतारे हैं।

प्रभाग 5 में 'महा-मुकाबला'

प्रभाग 5 का मुकाबला सबसे अधिक चर्चित है, जहां भाजपा के दिग्गज गुरुमित बग्गा का सामना शिंदे सेना के अशोक मुर्तडक से हो रहा है। इसके साथ ही शिवसेना (उबाठा) के चेतन खांदवे और मनसे के नवनाथ जाधव भी मैदान में हैं, जिससे यहाँ का मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। प्रभाग 1 में पूर्व महापौर रंजना भानसी की प्रतिष्ठा दांव पर है, जहाँ उन्हें महायुति और अघाड़ी दोनों से चुनौती - मिल रही है।

प्रमुख प्रभागों के मुख्य उम्मीदवार एक नजर में

यहाँ नासिक के कुछ प्रमुख प्रभागों की चुनावी स्थिति और मुख्य प्रत्याशियों की जानकारी दी गई है

प्रभाग अ (उम्मीदवार) ब (उम्मीदवार) क (उम्मीदवार) ड (उम्मीदवार)
प्रभाग 1 रूपाली नन्नावरे (भाजपा) रंजना भानसी (भाजपा) दीपाली गिते (भाजपा) अरुण पवार (भाजपा)
प्रभाग 2 ऐश्वर्या लाड (भाजपा) इंदुबाई खेताडे (भाजपा) रिद्धीश निमसे (भाजपा) नामदेव शिंदे (भाजपा)
प्रभाग 3 प्रियंका माने (भाजपा) जुई शिंदे (भाजपा) मच्छिंद्र सानप (भाजपा) गौरव गोवर्धने (भाजपा)
प्रभाग 4 मोनिका हिरे (भाजपा) सरिता सोनवणे (भाजपा) सागर लामखेडे (भाजपा) हेमंत शेट्टी (भाजपा)
प्रभाग 5 खंडू बोडके (भाजपा) चंद्रकला धुमाल (भाजपा) नीलम पाटिल (भाजपा) गुरुमित बग्गा (भाजपा)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com