-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Fake Bomb Email Sent To Cambridge School Students In Panic
Nashik News: केम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, पुलिस ने दी जानकारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Bomb Threat: इंदिरानगर के वडाला पाथर्डी रोड स्थित केम्ब्रिज स्कूल को सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के शौचालय परिसर में बम रखे जाने का ई-मेल आया। बाद में यह ई-मेल फेक होने की पुष्टि हुई।

केम्ब्रिज स्कूल को फेक बम ई-मेल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Cambridge school Nashik: इंदिरानगर के वडाला पाथर्डी रोड स्थित केम्ब्रिज स्कूल को सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के शौचालय परिसर में बम रखे जाने का ई-मेल आया। बाद में यह ई-मेल फेक होने की पुष्टि हुई। लेकिन, ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने हड़बड़ी में करीब साढ़े तीन हज़ार छात्रों को एक साथ बाहर निकाल दिया। इस निर्णय से छात्रों में भगदड़, अभिभावकों में अफरा-तफरी और पूरे परिसर में भारी अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।
नर्सरी से बारहवीं तक पढ़ने वाले सभी छात्रों को बिना कुछ बताए अचानक कक्षा से बाहर निकाल दिया गया। प्रांगण के कीचड़भरे मैदान से दौड़ते हुए कई छात्रों के पैर फिसले। कुछ छात्र गिरे, कीचड़ में सने, तो कुछ को मामूली चोटें भी आईं। स्कूल से बाहर निकलते समय भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।
जल्दबाज़ी के फैसले से छात्रों के पैर कीचड़ में फिसले
इसी बीच, स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को तुरंत फोन कर बच्चों को ले जाने के लिए कहा। अचानक फोन आने पर सैकड़ों अभिभावक स्कूल की ओर दौड़े। अपने बच्चों को ढूँढ़ते समय अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ अभिभावक रोने लगे तो कईयों की आँखों में डर साफ़ दिख रहा था। दो से ढाई बजे तक अभिभावक स्कूल के बाहर बच्चों को लेने के लिए भाग-दौड़ करते दिखे। स्कूल परिसर में डर, अव्यवस्था और तनावपूर्ण वातावरण था। ट्रैफिक जाम ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
नासिक में सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, न्यूनतम वेतन और आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित करने के निर्देश
नासिक सिटीलिंक बसों में ‘स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली’ शुरू, क्यूआर कोड और एनसीएमसी कार्ड से मिलेगा कैशलेस सफर
नासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
अभिभावकों का आक्रोश
घटनास्थल पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पहुँचे। गहन जाँच के बाद कोई बम न मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि यह ई-मेल फेक था। बावजूद इसके अचानक भगदड़ में छात्रों और अभिभावकों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि छात्रों को एक साथ बाहर निकालने से ही गड़बड़ी बढ़ी। “यदि स्कूल को चरणबद्ध तरीके से खाली कराया गया होता तो इतना हंगामा नहीं होता,” ऐसी नाराज़गी अभिभावकों ने जताई। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की निर्णय क्षमता पर सवाल खड़े हो गए।
ये भी पढ़े: एक महीने में कर्जमाफी नहीं हुई तो मंत्रियों की खैर नहीं! सुप्रिया सुले का फडणवीस सरकार को अल्टीमेटम
‘मॉक ड्रिल’ नहीं था, नागरिक अफवाह न फैलाएँ
तृप्ति सोनवणे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, इंदिरानगर ने कहा कि “संबंधित इंग्लिश मीडियम स्कूल को बम होने का ई-मेल प्राप्त हुआ। यह जानकारी मिलते ही ‘एसओपी’ के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जब तक बीडीडीएस और स्थानीय पुलिस स्कूल पहुँचे, तब तक प्रबंधन ने छात्रों को छुट्टी दे दी थी। इस संदर्भ में पुलिस ने केवल सतर्कता बरतने का निर्देश दिया था। स्कूल में बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फेक ई-मेल से यह अव्यवस्था हुई है, जिसकी जाँच जारी है। यह ‘मॉक ड्रिल’ नहीं था, नागरिक अफवाह न फैलाएँ।”
पूरी तरह स्कूल प्रशासन की गलती: अभिभावक
एक अभिभावक शैलेश देवरे ने कहा कि “स्कूल से फोन आया कि आपका बच्चा तुरंत स्कूल से ले जाएँ। बाहर आया तो सैकड़ों अभिभावक दौड़ते हुए दिखे। यदि यह सूचना छात्रों को ही दी जाती तो ऐसी भगदड़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होती। यह पूरी तरह स्कूल प्रशासन की गलती है। इसकी वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम हुआ और कई दोपहिया वाहन भगदड़ में गिर पड़े।”
Fake bomb email sent to cambridge school students in panic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Jun 27, 2026 | 05:24 PMकृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99 लाख की सब्सिडी, क्या नियमों का हुआ उल्लंघन? जानें पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 05:21 PMTET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jun 27, 2026 | 05:15 PMमातम में बदलीं शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
Jun 27, 2026 | 05:13 PM8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा, आया नया अपडेट
Jun 27, 2026 | 05:12 PM46 साल बाद सामने आई ‘कर्ज’ की कहानी, फिल्म की असफलता से डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर
Jun 27, 2026 | 05:06 PMभंडारा में सामान्य से 72% कम बारिश, खरीफ बुआई पर संकट, किसान अच्छी वर्षा का कर रहे इंतजार
Jun 27, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














