-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Election Of 14 Market Committees Before The Municipal Corporation Heated Up In The District Political Climate
महानगरपालिका से पहले 14 मंडी समितीयों का चुनाव, जिले में गर्माया राजनीतिक माहौल
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
नाशिक : आखिरकार नाशिक महानगरपालिका चुनाव (Nashik Municipal Elections) से पहले ही जिले में सियासी माहौल गर्मा गया है और 14 मार्केट कमेटियों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। इन मंडी समितियों की मतदाता सूची का मसौदा भी प्रकाशित कर दिया गया है। सहकारिता विभाग (Cooperation Department) ने नाशिक जिले में 14 उन मंडी समितियों (Market Committees) के चुनाव की घोषणा की है जिनकी मुद्दत 23 अक्टूबर तक समाप्त हो गई है।
महानगरपालिका चुनाव से पहले ही जिले में सियासी माहौल गर्म हो गया है। दरअसल, कोरोना की भीषण लहर की पृष्ठभूमि में नाशिक मार्केट कमेटी को पहले दो बार मुद्दत बढ़ा दी गई थी। यह विस्तार भी हर छह महीने के लिए था। लेकिन जिले में अभी भी कई जगहों पर कोरोना के मरीज मिले हैं। इसलिए मंडी समिति के संचालकों ने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की। इसके बाद सहकारिता और विपणन विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी कि कृषि उपज मंडी समितियों का कार्यकाल जो समाप्त हो चुका था, उसे 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन, कोरोना की एक और लहर के आने की संभावना भी अब नहीं रही है। इसके चलते चुनाव की घोषणा कर दी गई है। नाशिक, पिंपलगांव, लासलगांव, नांदगांव, मनमाड, येवला, चांदवड़, देवला, घोटी, कलवण, दिंडोरी, सिन्नर, मालेगांव, सुरगाणा बाजार समितियों का चुनाव किया जा रहा है। 10 नवंबर को मतदाता सूची जारी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 नवंबर
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, सोसायटी, तहसील उप पंजीयक कार्यालय में ड्राफ्ट मतदाता सूची की घोषणा की गई है। दावा और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। अंतिम मतदाता सूची 6 दिसंबर को जारी की जाएगी। 16 दिसंबर से नामांकन शुरू होंगे। उम्मीदवार 7 जनवरी 2022 तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। मतदान 17 जनवरी को हो रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी एक साथ आकर यह चुनाव लड़ेगी।
ग्राम पंचायत, जिला परिषद और बाजार समिति के चुनावों का पार्टीवार होना मुश्किल है। इन जगहों पर छोटे समूह प्रबल होते हैं। कई विधानसभा और लोकसभा में एक पार्टी के लिए काम करते हैं। लेकिन एैसी जगहों पर समूह और गुटों पर जोर होता है। इसे देखते हुए मंडी समितीयों के चुनाव अब महाविकास अघाड़ी के गटबंधन से होगा या पूराने तरीके से, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई हैं।
Election of 14 market committees before the municipal corporation heated up in the district political climate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














