मुंबई के लिए रेड अलर्ट, 90km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; झीलों का जलस्तर 16.92% पहुंचा, विहार झील 90% भरी
Mumbai Rain Red Alert: मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सातों झीलों का कुल जल भंडारण बढ़कर 16.92 प्रतिशत हो गया है। विहार झील 90% और तुलसी झील 82% से अधिक भर चुकी है।
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई झील प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Tulsi Lake Water Level Overflow: मुंबई और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से शहर के पेयजल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जल संग्रहण 3.73 प्रतिशत बढ़कर कुल उपयोगी क्षमता के 16।92 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, विहार झील 90.61 प्रतिशत और तुलसी झील 82.14 प्रतिशत क्षमता तक भर चुकी है, जिससे मानसून की शुरुआत में जल उपलब्धता को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हुई है।
मुंबई और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से शहर के पेयजल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जल अभियंता विभाग के अनुसार मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सातों झीलों में कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता का 16.92 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है।
इन जलाशयों में कुल 2,44,900 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के बीच जलाशयों के आसपास हुई लगातार बारिश से जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे मानसून की शुरुआत में पानी की उपलब्धता को लेकर बनी चिंताओं के बीच बड़ी राहत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 7 जुलाई तक येलो अलर्ट, भारी बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में लोकल ट्रेनें ठप: वसई-विरार ट्रैक डूबा, 300mm बारिश से रेल सेवा प्रभावित, CSMT समेत स्टेशनों पर भारी
तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत
प्रमुख जलाशयों में भातसा का जलस्तर बढ़कर 14.12 प्रतिशत, मध्य वैतरणा का 18।35 प्रतिशत और तानसा का 17.34 प्रतिशत हो गया है। वहीं, मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली विहार झील 90.61 प्रतिशत और तुलसी झील 82.14 प्रतिशत क्षमता तक भर चुकी है, जो हालिया बारिश का सकारात्मक असर दर्शाता है। अन्य जलाशयों में मोदक सागर में 30.96 प्रतिशत और ऊपरी वैतरणा में 4.99 प्रतिशत उपयोगी जल भंडार दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में चली तेज हवाएं
- इस बीच मुंबई और आसपास के जिलों में सक्रिय मानसून के कारण भारी बारिश जारी है।
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में अत्यधिक भारी बारिश और 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
- जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए बीएमसी और आपदा प्रबंधन की टीमें हाई अलर्ट पर हैं।
नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है। जलस्तर बढ़ने से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिली है।
