जिला स्वास्थ्य विभाग के पास दर्ज हुई 31 फर्जी डॉक्टरों की शिकायत
- Written By: अमन दुबे
नासिक : जिले में 31 फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctors) को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) के पास शिकायतें (Complaints) प्राप्त हुई है। एक ओर निजी अस्पताल में उपचार लेना आम मरीजों के लिए महंगा साबित हो रहा है। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त वैद्यकीय सुविधा नहीं है। डॉक्टरों की कमी, मानव संसाधनों का अभाव सरकारी अस्पतालों में हमेशा होता है। परिणामस्वरूप आम मरीजों के रिश्तेदार परेशान होते है।
इसलिए मरीज फर्जी डाक्टरों के पास दौड़ते है, जिसका मरीजों को कोई ज्ञान नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस प्रकार के डॉक्टरों की शिक्षा की जांच न होने के कारण जिले में झोलाछापों के दूकान गली-गली में खुल रहें है। विशेष यह है कि, ग्रामीण क्षेत्र सहित आम नागरिकों की बस्तियों में झोलाछाप अपने क्लिनिक चलाने की जानकारी इससे पहले सामने आई है। जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग से हर वर्ष फर्जी डॉक्टरों को लेकर शिकायत मांगी जाती है।
इस प्रकार है तहसील निहाय दर्ज हुई शिकायत
2020 – इगतपुरी (5), बागलाण (1), निफाड (2), येवला (1), नांदगाव (4), मालेगांव (1), नासिक (1) कुल 15।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बनी जीवनरेखा: चंद्रपुर के 105 मरीजों को 39 लाख की मदद
पुणे मनपा का स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस, मल्टीस्पेशालिटी अस्पतालों के साथ नए एमआरआई और सीटी-स्कैन केंद्र
सप्तश्रृंगी चैत्रोत्सव शुरू: भक्तों के लिए 5 एम्बुलेंस की व्यवस्था, 24 घंटे मेडिकल सेवा तैनात
छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, एक साल में 5 ‘मुन्नाभाई’ पकड़े; स्वास्थ्य विभाग सख्त
2021 – नांदगाव (4), नाशिक (1), मालेगांव (1), नाशिक महानगरपालिका क्षेत्र (1) कुल 7।
2022 – इगतपुरी (7), मालेगांव (1) कुल 8।
2023 – नांदगाव (1) कुल 1।
