मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि बनी जीवनरेखा: चंद्रपुर के 105 मरीजों को 39 लाख की मदद
Chandrapur Medical Aid Fund: चंद्रपुर में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 105 मरीजों को करीब 39 लाख की मदद मिली। गंभीर बीमारियों के उपचार में यह योजना जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बनी।
- Written By: अंकिता पटेल
चंद्रपुर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि,(सोर्स: सौजन्य AI)
Chief Minister Relief Fund: चंद्रपुर शासन को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित पात्र और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। चंद्रपुर जिले में चालू आर्थिक वर्ष के दौरान 105 मरीजों को लगभग 39 लाख 33 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि से जिला स्तर पर सहायता कक्ष की स्थापना, पेपरलेस आवेदन प्रक्रिया और त्वरित निपटान जैसी सकारात्मक पहलें लागू की गई हैं। इसके साथ ही सामंजस्य करार, क्राउड फंडिंग और सामाजिक सहयोग के माध्यम से निजी अस्पताल, धर्मार्थ संस्थाएं और दानदाताओं का भी सहयोग मिल रहा है।
मुख्यमंत्री सहायता निधि की कार्यप्रणाली में सुधार और विभिन्न माध्यमों से सहायता उपलब्ध कराने के कारण पारदर्शिता बड़ी है तथा सहायता वितरण की प्रक्रिया में तेजी अर्थ है। इससे अधिकाधिक पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक मदद मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
Sambhajinagar में 24 घंटे की मशक्कत के बाद नई पेयजल योजना को मिली रफ्तार, आज से शहर में जलापूर्ति की उम्मीद
20 गंभीर बीमारियों के लिए सहायता
इस योजना के तहत कॉक्लियर इम्प्लांट (2 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए), हृदय, यकृत, किडनी, फेफड़े, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हाथ और घुटना प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर सर्जरी, सड़क दुर्घटना, बाल शल्यक्रिया, मस्तिष्क रोग, हृदय रोग, डायलिसिस, (कीमोथेरेपी/रेडिएशन), लिगामेंट, नवजात शिशु रोग, जलने के मामले तथा विद्युत दुर्घटना सहित कुल 20 गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
सामंजस्य करार से खुला मदद का रास्ता
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष, बीपीसीएल फाउंडेशन और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच बाल कैंसर उपचार हेतु हाल ही में सामंजस्य करार हुआ है।
इस करार के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से विशेष निधि उपलब्ध होगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।
आर्थिक वर्ष में दी गई सहायता
1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक राज्य में कुल 40.776 मरीजों को 333 करोड 6 लाख 81 हजार 500 रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इसी अवधि में चंद्रपुर जिले के 105 मरीजों को लगभग 89.33 लाख रुपये की सहायता दी गई।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में लीक सिलेंडर से भड़की आग, युवक झुलसा; हादसे के बाद गैस सिलेंडरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
इस योजना के माध्यम से जिले के कई जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। तेज, पास्दशों और संवेदनशील प्रक्रिया के चलते मरीजों को समय पर उपचार के लिए आर्थिक मदद मिल रही है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक 1800 123 2211 इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, ऐसा आवाहन मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने किया है।
